फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग टीम पर हमला, सेट पर अचानक हुआ कुछ ऐसा, सब भागने लगे

Fri, 26 Feb 2021 04:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
धारावाहिक प्रतिज्ञा की स्टारकास्ट पर हमला - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के घूरपुर में टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा की स्टार कास्ट पर शुक्रवार को शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू पर ऐसा हमला हुआ कि अचानक पूरे सेट पर भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में पांच लोग घायल भी हो गए। इस शूटिंग के दौरान धारावाहिक के मुख्य स्टार कास्ट भी मौजूद थे इसी दौरान ये हमला हुआ। जानिए किस तरह का था ये हमला और कैसे बचे धारावाहिक की स्टारकास्ट...
विज्ञापन

2 of 5
मधुमक्खी के हमले में घायल धारावाहिक प्रतिज्ञा के क्रू मेंबर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आज प्रयागराज में जब धारावाहिक की शूटिंग चल रही थी तब मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे भगदड़ मच गई और पांच लोग घायल हो गए। इस आपाधापी में यूनिट के मुख्य कैमरामैन समेत 5 लोग घायल हो गए जिन्हें पास के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां से सभी को शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
धारावाहिक प्रतिज्ञा की स्टारकास्ट पर मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' की शूटिंग शुक्रवार से यमुनापार के घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा गांव के समीप स्थित प्राचीन सुजावन देव मंदिर के समीप शुरू हुई थी। दोपहर में करीब 12:00 बजे के करीब जब शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान आम के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और शूटिंग कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया।

4 of 5
धारावाहिक प्रतिज्ञा की स्टारकास्ट पर हमला - फोटो : अमर उजाला
स्टार कास्ट को तो छतरी व अन्य चीजों से किसी तरह से बचाकर गाड़ी के अंदर कर दिया गया, लेकिन इस दौरान कैमरामैन गोविंद प्रसाद, सेट इंचार्ज अखिलेश कुमार, लाइट इंचार्ज राजेश, सेटिंग कर्मी वीरू और कोऑर्डिनेटर खेमराज मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धारावाहिक प्रतिज्ञा की स्टारकास्ट पर हमला - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर आसपास के लोग व पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से यूनिट के सभी कर्मचारियों को वहां से बाहर निकाला गया और पास के नर्सिंग होम ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें