फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: वसंत पंचमी पर मौनी अमावस्या से तगड़ी सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्सेज के हवाले रहेगा संगम

Fri, 08 Feb 2019 05:53 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
Security in Kumbh
कुंभ मेला के अंतिम शाही स्नान बसंत पंचमी पर पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। 10 फरवरी को मौनी अमावस्या से भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जितनी फोर्स अमावस्या पर तैनात थी, उसके अलावा तीन जिलों के एसपी, गैर जनपदों के तैनात 10 डिप्टी एसपी और 22 थानेदारों को बुलाया गया है। संगम क्षेत्र पहले की ही तरह एनएसजी और एटीएस के कमांडो के हवाले रहेगा। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान संगम और आस पास की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सेना के हेलीकाप्टर और ड्रोन से निगरानी होती रहेगी।
विज्ञापन

2 of 8
Security in Kumbh
कुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को एडीजी के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। मौनी अमावस्या पर जहां सुरक्षा में कमी रह गई थी। यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान में कहां कहां चूक गई थी, इन बिंदुओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिया कि मौनी अमावस्या पर जितनी सुरक्षा व्यवस्था थी, उसमें और बढ़ोत्तरी की जाय।
विज्ञापन

3 of 8
Security in Kumbh
तीन जिलो के पुलिस कप्तान (एसपी) 10 डिप्टी एसपी और 22 थानेदारों की अतिरिक्त तैनाती का निर्णय लिया गया। पहले की ही तरह पूरे मेले को दस सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर की कमान एक अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

4 of 8
Security in Kumbh
सेक्टरों को 25 सर्किल में बांटकर चार्ज डिप्टी एसपी को सौंपा गया है। 440 सीसीटीवी कैमरा, 96 वाच टावर, और 40 फायर वाच टावर बनाए गए हैं। मेले में 21 सहायक पुलिस अधीक्षक 13 अपर पुलिस अधीक्षक और 50 डिप्टी एसपी पहले से ही तैनात हैं। लगभग 15 हजार सिपाही और होमगार्ड्स की तैनाती है।
विज्ञापन

5 of 8
Security in Kumbh
एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से दो कंपनी पीएसी, पांच इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 35 मुख्य आरक्षी और 85 आरक्षी मेले में तैनात हैं। अमावस्या की तरह ही संगम और आस पास की सुरक्षा में एनएसजी और एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे। सेना और पुलिस के दो हेलीकाप्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Security in Kumbh
दोनों हेलीकाप्टर के साथ मेले की ड्रोन से निगरानी होती रहेगी। एसटीएफ, एटीएसए, बीडीडीएस, एएस चेक टीमें आदि फोर्स शनिनवार से ही तैनात हो जाएंगी। डाग स्क्वायड और स्पाटर्स भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Security in Kumbh
सीपीएमएफ की 37 कंपनी, पीएसी की 20 कंपनियां रहेंगी सुरक्षा में
सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज की 37 कंपनी और पीएसी की 20 कंपनियां मेले में बसंत पंचमी पर तैनात रहेंगी।
रैपिड एक्शन फोर्स : 4 कंपनी
बीएसएफ : 3 कंपनी
सीआरपीएफ : 8 कंपनी
आईटीबीपी : 6 कंपनी
सीआईएसएफ : 6 कंपनी
 
विज्ञापन

8 of 8
Security in Kumbh
एसएसबी : 10 कंपनी
एनडीआरएफ : 10 टीमें
एसडीआरएफ : 2 टीमें
पीएसी : 10 कंपनी (कानून व्यवस्था)
पीएसी : 6 कंपनी (बाढ़ राहत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें