फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर से चांदी के तीन छत्र चोरी, मचा हड़कंप

Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर का सरिया काटकर चांदी के तीन छत्र और एक श्रीराम कवच चोरी कर लिया गया। मंगलवार की रात चोर जैसे ही बाहर निकला, गार्डों ने पकड़ लिया। उसके पास से छत्र और श्रीराम कवच बरामद हो गया। रात में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया चोर मंदिर का ही पूर्व कर्मचारी है। 
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को भारी भीड़ थी। देर रात पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी ने गेट का ताला बंद करवाया और मंदिर में ही स्थित अपने कमरे में चले गए। तकरीबन तीन बजे चोर सरिया काटकर अंदर घुसा और हनुमान जी की मूर्ति के ऊपर जहां परिक्रमा होती है, वहां रखे चांदी के तीन छत्र और एक हनुमान जी के शृंगार में प्रयुक्त होने वाला श्रीराम कवच को उठा लिया। मंदिर की कोठरी जहां और भी आभूषण रखे जाते हैं, चोर ने उसे भी खोलने का प्रयास किया। हालांकि ताला नहीं खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद चोर तीनों छत्र और कवच लेकर जैसे ही मंदिर से निकला, गार्डों ने पकड़ लिया। शोर सुनकर मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोग जाग गए। पुजारी ने बताया कि पकड़ा गया चोर मंदिर का ही पूर्व कर्मचारी राहुल पांडेय निवासी कौंधियारा है। वह एक साल पहले मंदिर में काम करता था। पुजारी ने रात में ही महंत नरेंद्र गिरि को फोन कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने चोर को पुलिस के हवाले करने को कहा। पुजारी आद्या प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर दारागंज आशुतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

मंदिर के सामने दुकान से पुखराज-मोती चोरी 

प्रयागराज। संगम पर बड़े हनुमान मंदिर के सामने मांडा के आलोक पांडेय की रत्नों की दुकान है। 27 जनवरी को उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मचारी सत्यम पांडेय ने करीब 17 हजार रुपये मूल्य के पुखराज, मूंगा, मोती और रुद्राक्ष और 18 हजार नकद उड़ा दिए थे। बाद में बात खुल गई कि चोरी सत्यम ने ही की है। परिचित होने के कारण आलोक ने उस वक्त रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। सत्यम ने पूरा सामान और नकदी लौटाने का वादा किया था लेकिन उसने न तो नकदी लौटाई न ही रत्न। मंगलवार को आलोक ने सत्यम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें