अखिलेश यादव-केशव प्रसाद
अखिलेश ने सड़कों के निर्माण के लिए नहीं दी धनराशि : केशव
कुंडा इलाके के राजापुर बिंधन गांव में भाजपा के प्रदेश मंत्री और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरपाल मौर्य के घर आयोजित कथा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने 11221 लाख की 45 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के अखिलेश यादव ने बहुत सारी सड़कों का चिह्निकरण किया, लेकिन उनके निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए। इससे काम नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी हुई। इसमें हमारी गलती नहीं है। हमने सत्ता में आते ही सभी सडक़ों पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कुंडा इलाके में 3 करोड़ 26 लाख का पुल करेंटी घाट पर बन रहा है। ऐसे ही 9 पुल पूरे प्रतापगढ़ में बनाए जा रहे हैं।