फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉम्पलेक्स : अरमानों को राख होते हुए नम आंखों से देखते रहे दुकानदार, पांच घंटे बाद बुझी आग

Sun, 02 Apr 2023 06:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौक के नेहरू काॅम्प्लेक्स (संजय मार्केट) में शनिवार की सुबह आग लगने की सूचना पर दुकानदार और उनके परिवार वाले तुरंत पहुंच गए। भारी भीड़ लग गई। जब आग ने भयावह रुख अख्तियार किया। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देख उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : चौक स्थित नेहरू कॉंप्लेक्स में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

चौक के नेहरू काॅम्प्लेक्स (संजय मार्केट) में शनिवार की सुबह आग लगने की सूचना पर दुकानदार और उनके परिवार वाले तुरंत पहुंच गए। भारी भीड़ लग गई। जब आग ने भयावह रुख अख्तियार किया। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देख उनकी आंखों में आंसू आ गए। नम आंखों से वे अपने अरमानों को राख होते देखते रहे। पांच घंटे बाद जब आग पर काबू पा लिया गया तो तमाम दुकानदार अपनी अपनी दुकानों में जाकर मलबे में ढूंढते रहे। शायद कुछ बचा रह गया हो। दुकानदारों के साथ परिजनों की आंखों में आंसू थे।

चौक में नेहरू कॉम्प्लेक्स में निचले तल की दुकानों से सुबह जब धुआं निकलने लगा तो आस पास के लोगों ने तुरंत दुकानदारों को भी सूचना दी। सीजनल सामानों की दुकान चलाने वाले कादिर का घर पास में ही है। वे दौड़कर मार्केट पहुंचे। उन्होंने भी तमाम दुकानदारों को वहां पहुंचने को कहा। नदीम, सलीम, अब्दुल्ला, तनवीर और नौशाद आदि भागते हुए मार्केट पहुंचे।

विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : चौक स्थित नेहरू कॉंप्लेक्स में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ वे भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग लगातार भयानक रुख अख्तियार करती जा रही थी। जब अंदर से बेहद गाढ़ा धुआं और ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगीं तो दुकानदारों की आंखों में आंसू आ गए। वे कुछ कर नहीं पा रहे थे। वे बार बार दमकलकर्मियों के पास जाते। उनके साथ लगकर वे आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन कुछ काम नहीं आ रहा था। नम आंखों से वे अपने अरमानों को खाक होते हुए देखते रहे।

एक बजे के आसपास जब आग पर काबू पा लिया गया तो आमिर, मो. नदीम, यूसुफ, अबू बकर तथा अन्य दुकानदार अपनी दुकानों के मलबे में वह सामान ढूंढते रहे जो बचा रह गया हो। ऐसी तमाम चीजों को दुकान से बाहर निकाला गया। दुकानदारों ने रोते हुए बताया कि ईद आने वाली है, इस कारण सामान्य से दुगना तिगुना माल मंगा लिया गया था। सब खाक हो गया। कई दुकानदार तो फोन पर दूसरों को बात बताते बताते रो रहे थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था आखिर आग कैसे लग गई।

विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj News : चौक स्थित नेहरू कॉंप्लेक्स में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

आस पास के इलाकों में फैल गया था गाढ़ा धुआं, लोगों में रही दहशत

चौक के नेहरू कांप्लेक्स में सुबह आग लगी तो अगले कुछ घंटे आस पास के रहने वालों के लिए भयावह गुजरे। प्लास्टिक के सामान, कपड़ों और जूते चप्पल की दुकानों के जलने से पूरे क्षेत्र में गाढ़ा धुआं फैल गया। इतना धुआं कि लोगों को अपने अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। आग की वजह से इलाकों में भारी भीड़ भी हो गई थी। पुलिस को आम लोगों के लिए दोनों ओर से रास्ता बंद करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए कॉरीडोर बनाया गया था।

नेहरू कांप्लेक्स में 200 से अधिक दुकानें हैं। जब आग लगने की खबर फैली तो नेहरू कांप्लेक्स ही नहीं आस पास के सारे दुकानदार अपने अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इस कारण वहां काफी अफरातफरी का माहौल हो गया था। सभी अपनी अपनी दुकानों के बारे में जानना चाह रहे थे। तमाम दुकानदारों के घर वाले रो रहे थे, क्योंकि उस समय तक उन्हें कांप्लेक्स में जाने नहीं दिया जा रहा था। उन्हें नहीं पता था कि उनकी दुकानों में आग लगी है या नहीं। समय बीतने के साथ ही पूरे क्षेत्र में गाढ़ा गाढ़ा धुआं छा गया था।

4 of 7
Prayagraj : संजय मार्केट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

इसी कारण आस पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। नेहरू कांप्लेक्स के अलावा अन्य दुकानदारों में भी काफी दहशत रही। दुकान तो उन्होंने नहीं खोली थी लेकिन अपनी अपनी दुकानों के पास खड़े हो गए थे। पुलिस बार बार उन्हें हटा रही थी। भारी भीड़ देखकर पुलिस ने आम लोगों के लिए दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया था।

सड़कों पर भीड़ के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होने लगी तो पुलिस ने अस्थाई कॉरीडोर बनाया । उस रोड से भीड़ को पूरी तरह से हटा दिया गया था। पड़ोस में रहने सुशांत केसरवानी ने बताया कि जब आग लगी तो पूरे इलाके में धुआं फैल गया। उन्होंने इतना गाढ़ा धुआं कभी नहीं देखा था।

विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj :संजय मार्केट में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

आग बुझने के बाद अन्य दुकानदारों ने भी हटाया सामान

शनिवार की दोपहर आग बुझने के बाद नेहरू कांप्लेक्स की अन्य दुकानों के दुकानदारों ने भी जल्दी जल्दी सामान हटाना शुरू कर दिया था। दरअसल आग बुझने के बाद भी वहां से गाढ़ा धुआं निकल रहा था।

नेहरू कांप्लेक्स में तीन बार लग चुकी है आग, 2019 में जली थीं 14 दुकानें

चौक के नेहरू कांप्लेक्स में शनिवार को पहली बार आग नहीं लगी है। इससे पहले तीन बार आग लग चुकी है। 2007, 2012 और 2019 में इस मार्केट में आग लग चुकी है। 2019 में आग से मार्केट की 14 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। उस समय भी करोड़ों का माल खराब हो गया था। इसके अलावा मो. अली पार्क में भी भीषण आग लग चुकी है। यहां पर तो 50 से अधिक दुकानें खाक हो गई थीं।

विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj : चौक घंटाघर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

फायर ब्रिगेड के डीआईजी पहुंचे, नई वायरिंग के दिए निर्देश

चौक के नेहरू कांप्लेक्स में भीषण आग की सूचना पर डीआईजी फायर ब्रिगेड और आपात सेवा जुगुल किशोर ने शनिवार को ही घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारियों को नई वायरिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विद्युत सुरक्षा आडिट भी जल्द से जल्द करा लें। डीआईजी फायर ब्रिगेड जुगुल किशोर विभाग के अन्य अफसरों के साथ नेहरू कांप्लेक्स पहुंचे। यहां व्यापारियों ने उनसे मुआवजे की मांग की। बताया कि घटना से वे बर्बाद हो गए।

डीआईजी ने उनसे कहा कि उन्होंने देखा है कि मार्केट में वायरिंग काफी पुरानी है। इससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। फायर सिस्टम भी काफी पुराना था, जिससे वह अक्रियाशील हो गया है। व्यापारी मिलकर इसे ठीक कराएं। निकासी मार्ग और सीढि़यों को पूरी तरह से अवरोध मुक्त रखा जाए। सभी दुकानदार अनिवार्य रूप से अग्निशमन उपकरण साथ रखें। दुकान बंद करने के बाद विद्युत कनेक्शन काट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : चौक स्थित नेहरू कॉंप्लेक्स में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

आग अंदर शाॅर्ट सर्किट से लगी या बाहर ट्रांसफार्मर से, जांच जारी

नेहरू कांप्लेक्स में आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है। अभी तक दो बातें सामने आईं हैं। पहली यह कि आग अंदर शॉर्ट सर्किट से लगी। दूसरा यह कि मार्केट से लगा हुआ ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि वह आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

चौक क्षेत्र में तारों का जंजाल, शाॅर्ट सर्किट से कभी भी लग सकती है आग

चौक क्षेत्र बेहद घना इलाका है। यहां सड़क के अलावा सिर्फ दुकाने, कांप्लेक्स और मार्केट है। कहीं भी आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। बिजली के तारों का यह आलम है कि पूरे इलाके में तारों का जंजाल फैला है। अक्सर चिंगारियां भी निकलती रहती हैं। इस कारण से आग के मामले में पूरा इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें