कैंट के बेली गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता व उसके परिजनों को लगातार समझाया जाता रहा। पुलिस व प्रशासनिक अफसर उनसे नीचे उतरने की अपील करते रहे। हालांकि उनकी मेहनत का असर 57 घंटे बाद तब शुरू हुआ जब टंकी पर चढ़े लोग बातचीत को राजी हुए। आखिरकार 61वें घंटे में मेहनत रंग लाई और परिवार को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
2 of 18
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया।
- फोटो : prayagraj
रविवार को दिन भर की मशक्कत केे बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर देर रात तक परिवार से नीचे उतरने की अपील करते रहे। कोई फायदा न होते देख रात में ही हरदोई जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों से बात की गई। साथ ही मौके पर कुछ अफसरों को भी भेजने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद तडक़े ही न सिर्फ एसडीएम संडीला व सीओ बघौली बल्कि डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारी व डीजीसी समेत अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन
3 of 18
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया।
- फोटो : prayagraj
अफसरों ने आते ही टंकी पर मौजूद अधिवक्ता व उसके परिवारवालों से लाउडहेलर के माध्यम से बातचीत की और नीचे उतरने की अपील की। लेकिन लिखित आदेश मिलने तक वह इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद लगातार अपील के बावजूद कोई फायदा नहीं होते देख अन्य उपायों पर भी विचार किया जाने लगा। जिसके तहत टंकी के चारों ओर जाल लगवाया गया।
4 of 18
prayagraj news : अधिवक्ता और उसके परिवार से पानी की टंकी पर से नीचे उतरने का आग्रह करते अधिकारी व अन्य।
- फोटो : prayagraj
10 फीट की बल्लियों पर जाल बांधने का मकसद यही था कि ऊपर चढ़े लोगों की ओर से कोई अप्रिय कदम उठाने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित बचाया जा सके। यही नहीं टेंट हाउस से करीब 200 गद्दे भी मंगवाकर जाल के नीचे बिछवाए गए। इस दौरान लगातार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ ही मौके पर पहुंचे अधिवक्ता भी टंकी पर चढ़े लोगों को नीचे उतरने को कहते रहे।
विज्ञापन
5 of 18
prayagraj news : टंकी पर चढ़ने वाले रास्ते को रस्सी से बंद कर दिया था।
- फोटो : prayagraj
मामला शुरू होने के 57 घंटे बीत चुके थे जब दोपहर तीन बजे के बाद हरदोई से आए अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष व डीजीसी ने एक बार फिर टंकी पर चढ़े अधिवक्ता से बातचीत शुरू की। कहा कि उनकी अफसरों से बात हुई है और उन्होंने हर जायज मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जिस पर अधिवक्ता पहले तो लिखित आदेश जारी करने की मांग करता रहा। लेकिन बहुत समझाने पर कुछ देर बाद उसने बार उपाध्यक्ष को ऊपर आकर बात करने को कहा जिस पर मौके पर मौजूद अफसरों में कुछ उम्मीद जगी।
विज्ञापन
6 of 18
prayagraj news : पानी की टंकी के चारों तरफ प्रशासन ने लगवाया जाल।
- फोटो : prayagraj
इस दौरान वह यह भी कहता रहा कि बार उपाध्यक्ष अकेले ही ऊपर आएं। लेकिन बाद में उसे समझाकर बार उपाध्यक्ष संग डीजीसी भी टंकी पर चढ़ गए। यहां करीब 45 मिनट तक अधिवक्ता व उसके परिवार से बातचीत करने के बाद दोनों नीचे आए। फिर बताया कि अधिवक्ता परिवार समेत नीचे उतरने को तैयार है लेकिन इससे पहले वह अपनी मांगों व खुद पर किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने के संबंध में आश्वासन चाहता है।
विज्ञापन
7 of 18
prayagraj news : मौके पर बुलाई गई थी फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : prayagraj
साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष से भी बात करना चाहता है। इसके बाद अफसरों ने हाईकोर्ट बार अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह को बुलवाया। जिनसे फोन के माध्यम से करीब आधे घंटे की बातचीत होने के बाद टंकी पर चढ़े सभी लोग नीचे उतरने को राजी हुए। इस तरह तीन बजे के करीब बातचीत शुरू होने के बाद शाम 5.40 मिनट पर सभी नीचे उतर गए और मामले का पटाक्षेप हो गया।
8 of 18
prayagraj news : मौके पर बुलाई गई थी फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : prayagraj
फोन पर लेता रहा पल-पल की जानकारी
पानी की टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता अपने परिचितों से मोबाइल फोन पर पल-पल की जानकारी लेता रहा। हरदोई से आए एसडीएम संडीला मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर उसके सुरसा थाना क्षेत्र स्थित घर पर जाकर स्थानीय पुलिस ने बातचीत करने की कोशिश की तो वहां ताला लगा मिला। पता चला कि उसकी पत्नी डेढ़ महीने की बच्ची संग मलीहाबाद स्थित अपने मायके में है। खास बात यह कि पुलिस के पहुंचते ही इसकी जानकारी टंकी पर चढ़े अधिवक्ता को फोन पर मिल गई थी। जिसके बाद उसने रात में ही कंबल जलाकर आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।
9 of 18
prayagraj news : मौके पर बुलाई गई थी फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : prayagraj
चार साल से रह रहा है गांव से बाहर
टंकी पर चढ़े अधिवक्ता व उसके परिवारवालों को नीचे उतारने में अहम भूमिका निभाने वाले हरदोई जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष केके सिंह ने कई अहम बातें बताईं। कहा कि बातचीत में अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि दबंगों के चलते वह पिछले चार साल से अपने गांव से बाहर रहने को मजबूर है। यह भी बताया कि उसका उत्पीडन करने वाला दबंग है जिस पर 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
10 of 18
prayagraj news : टंकी के चारों तरफ प्रशासन ने बंधवा दिया था जाल।
- फोटो : prayagraj
इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यह भी आरोप लगाया कि उसका घर गिरा दिया गया। यही नहीं उसके भाई विवेक के अपहरण के मामले में पुनर्विवेचना के प्रार्थनापत्र पर भी विचार नहीं किया गया। उसने यह भी बताया कि वह करीब 60 बीघा जमीन का काश्तकार है लेकिन दबंगों के डर से बाहर रहने के चलते वह खेती भी नहीं कर पा रहा है। बताया कि अधिवक्ता विजय तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। बहन व छोटे भाई टंकी पर उसके साथ चढ़े थे जबकि मझला भाई विवेक 2016 में गायब हो गया जिसका अब तक पता नहीं चल सका।
11 of 18
prayagraj news : मौके पर मौजूद रहे जिलाधिकारी, एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
इन आश्वासनों पर बनी बात
अधिवक्ता व उनके परिवार को टंकी से नीचे उतारने में तीन दिन का वक्त लग गया। सोमवार को भी बात तब बनी जब उनकी मांगों पर जांच कराने व उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। इससे पहले अधिवक्ता की हरदोई पुलिस प्रशासनिक अफसरों से भी फोन पर बात कराई गई। हरदोई निवासी दोनों अधिवक्ताओं से बातचीत में उन्होंने यह बात रखी कि सभी मांगों पर जांच व कार्रवाई के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नीचे उतरने के बाद उनके या उसके परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। जानकारी पर अफसरों ने भी अधिवक्ता को आश्वस्त किया और तब जाकर वह परिवार समेत नीचे उतरे।
12 of 18
prayagraj news : मौके पर मौजूद एडीजी प्रयागराज जोन, डीएम, आईजी, कमिश्नर, एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
मौके पर मौजूद एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, आईजी केपी सिंह, कमिश्नर आर रमेश और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सहित तमाम आला अधिकारी।
13 of 18
prayagraj news : मौके पर जुटी रही लोगों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
मौके पर जुटी रही लोगों की भीड़।
14 of 18
prayagraj news : नीचे उतरने के बाद अधिकारियों से अपनी बात बताते अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह।
- फोटो : prayagraj
नीचे उतरने के बाद अधिकारियों से अपनी बात बताते अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह।
15 of 18
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।
- फोटो : prayagraj
काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।
16 of 18
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।
- फोटो : prayagraj
काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।
17 of 18
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।
- फोटो : prayagraj
काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार।