फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Murder Case: शवों की हालत बयां कर रही थी दरिंदगी की दास्तां, दहल गए ग्रामीण

Fri, 08 May 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मांडा के आधी गांव में एक साथ तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों शवों की हालत देखी तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। कमरे में किशोरी की लाश पड़ी थी और चारपाई खून से सनी हुई थी। उधर, बाहर मिले पति-पत्नी के शव के आसपास भी काफी खून बिखरा हुआ था। जघन्य वारदात से न सिर्फ ग्रामीण बल्कि स्थानीय पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने देखा कि खेत के पास बिछी चारपाई पर नंदलाल मृत पड़े थे, जिनका गला धारदार हथियार से रेता गया था। गला रेते जाने की वजह से उनके सिर के आसपास काफी खून बहा था। उधर, दरवाजे के पास सो रही छबीली को बाएं कान के नीचे गला रेतकर मारा गया था और उसका पूरा चेहरा खून से सना था। जिस बिस्तर पर वह सो रही थी, वह भी खून से भीगा हुआ था और काफी खून चारपाई के नीचे भी बिखरा था।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कमरे में चारपाई पर मृत मिली किशोरी राजदुलारी के भी गले पर बाईं ओर धारदार हथियार से रेते जाने का निशाना था, साथ ही उसके बाएं गाल पर भी वार किया गया था। उसके नाक से भी खून निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों शवों की हालत देख ग्रामीणों के कलेेजे दहल उठे। उधर बेटे रामबहादुर समेत अन्य परिजन तो बदहवास से हो गए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शवों की हालत देखी तो वह भी स्तब्ध रह गए।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हाईवे तक जाकर लौटा खोजी कुत्ता

सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। खोजी कुत्ता काफी देर तक घर में ही घूमने के बाद बाहर निकलकर 500 मीटर पर स्थित हाईवे पर गया। लेकिन फिर वापस चला आया। इससे यह भी आशंका रही कि वारदात के बाद हत्यारे हाईवे से होकर भाग निकले हों। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य नमूने लिए।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गर्दन रेतने से पहले घोटा गया था किशोरी का गला

पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि दंपति की हत्या तो गला रेतकर की गई लेकिन गला रेते जाने से पहले हत्यारों ने किशोरी का गला भी घोटा था। हत्यारों ने पहले उसे गला घोटकर मौत के घाट उतारा और फिर उसका गला रेत दिया। भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया। पोस्टमार्टम के दौरान भी यह स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद जांच के लिए नमूना भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

घर से मोबाइल गायब, टूटा मिला बक्से का ताला

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घर में रखे एक बक्से का ताला टूटा मिला। बेटे रामबहादुर का कहना है कि उसमें रखे 20-25 हजार रुपये व गहने गायब हैं। हालांकि उसने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें इस बात का जिक्र नहीं है। इसके अलावा मृतक किसान का मोबाइल भी घर से गायब मिला। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ताकि पता चल सके कि मृतकों की आखिरी बार किससे और कब बात हुई। नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर भी लोकेशन देखी जा रही है।
 

लॉकडाउन के चलते मुंबई में है एक बेटा

मृतक नंदलाल व उसके परिजनों की जिस छोटे बेटे कमलेश की पत्नी के मायकेवालों से विवाद की बात सामने आई है, वह लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसा है। कमलेश काम के सिलसिले में मुंबई में रहता है जबकि उसकी पत्नी आरती व बच्चे यहां गांव में रहते हैं। बड़ा बेटा रामबहादुर भी बाहर रहकर प्राइवेट काम करता है लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने पर पांच दिन पहले वह भी घर चला आया था। इसके अलाव मृतक की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें