फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर का कथित बॉडीगार्ड परिवार सहित फरार

Fri, 13 Mar 2020 03:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
प्रयाग संगीत समिति की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर का कथित बॉडीगार्ड घर छोड़कर परिवार सहित फरार है। इसका खुलासा तब हुआ जब सिविल लाइंस थाने की एक टीम इंदौर के पास शाजापुर जिले स्थित उसके घर पहुंची। जहां ताला लटका मिला। फिलहाल पुलिस टीम लौट आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Crime Scene
किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर के कथित बॉडीगार्ड रिक्की खान के खिलाफ पिछले साल जून में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। कीडगंज निवासी छात्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े के शिविर में उसकी मुलाकात रिक्की से हुई। उसने महामंडलेश्वर से मिलवाने की बात कहकर उसे नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिला दिया और फिर उसका अश्लील विडियो बना लिया।
विज्ञापन

3 of 5
rape - फोटो : Demo
बाद में इस विडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। सिविल लाइंस स्थित जेके पैलेस होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और एक ओर विडियो बना डाला। इसके बाद विडियो युवती के रिश्तेदारों को भेज दिया। जून में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में सिविल लाइंस थाने की एक टीम आरोपी की तलाश में इंदौर से करीब 100 किमी की दूरी पर स्थित शाजापुर जिले गई।

4 of 5
जांच - फोटो : demopic
टीम में शामिल पुलिसकर्मी शाजापुर के सुनेरा थाना क्षेत्र स्थित आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि पूरा परिवार कई महीने पहले कहीं चला गया है। पूछताछ में पता चला कि शाजापुर के ही कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी के मामा रहते हैं। जिस पर टीम वहां भी पहुुंची लेकिन वहां भी ताला लगा मिला। जिसके बाद टीम लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।

जारी कराया जाएगा गैर जमानती वारंट 

दुष्कर्म के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस अब गैरजमानती वारंट जारी कराने की तैयारी में है। जिसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में एक टीम मप्र भेजी गई थी लेकिन वह नहीं मिला। यह भी पता चला कि आरोपी व उसका परिवार काफी दिनों से वहां नहीं रह रहे हैं। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें