फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा नेता की हत्या: प्रधान पति ने सुपारी देकर कराया पवन यादव का कत्ल; निहाल भेजता था रेकी के वीडियो

Thu, 17 Sep 2026 12:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में सपा नेता की हत्या का खुलासा हो गया है। प्रधान पति ने पांच लाख की सुपारी देकर पवन यादव की हत्या कराई थी। हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पवन कुमार यादव को मंगलवार को  हंडिया कस्बे में पिलर नंबर-52 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 11
SP leader murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के हंडिया में सपा के गंगापार जिला सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सपा नेता की हत्या चुनावी रंजिश में पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। बुधवार को हत्याकांड का खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रधान पति विनोद यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। 

जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला और निहाल अहमद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। उधर, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। 

बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया के मुगरांव निवासी पवन कुमार यादव को मंगलवार को कस्बे में पिलर नंबर-52 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस एनकाउंटर में घायल निहाल अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़े भाई अशोक कुमार यादव की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 11
प्रयागराज के हंडिया में पवन यादव की हत्या के विरोध में बिलखतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में मुगरांव निवासी विनोद कुमार यादव और बगहा निवासी बृजेश यादव का नाम सामने आया। दोनों को बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे सरायकस्तूरी बाग के पास गिरफ्तार किया गया।

4 of 11
प्रयागराज के हंडिया में पवन यादव की हत्या के विरोध में चक्काजाम करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने बताया कि आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि पवन की हत्या के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है और उसे गांव में ईसीसीई एजुकेटर के पद पर संविदा पर लगाए जाने का पवन ने विरोध किया था। बाद में पवन की आपत्ति पर उसे पद से हटा दिया गया था। इस बात से भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।
विज्ञापन

5 of 11
पवन यादव की हत्या आरोपी पुलिस के गिरफ्त में सफेद टी-शर्ट में प्रधान पति विनोद यादव और आरोपी बृजेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लल्ला पर 44, निहाल पर तीन और बृजेश पर दो एफआईआर
पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हंडिया, उतरांव, सैनी, कोखराज, नवाबगंज, शिवकुटी, धूमनगंज और भदोही समेत विभिन्न थानों में 44 एफआईआर हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले शामिल हैं। निहाल अहमद के खिलाफ वाराणसी के सिगरा और भदोही के ज्ञानपुर थाने में तीन और बृजेश यादव के खिलाफ हंडिया थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
पुलिस एनकाउंटर में घायल जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाग में छिपे थे दोनों
विनोद और बृजेश की निशानदेही पर टीम औरा पुलिया से जसवा की तरफ नहर रोड स्थित बाग में पहुंची। वहां पुलिस को देखकर बाइक सवार दो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने पर दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

7 of 11
पवन कुमार यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात से एक दिन पहले मिले थे चारों आरोपी
पवन की हत्या में कई और भी अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि डेढ़ माह से चल रही पवन की हत्या की योजना की साजिश को अंजाम देने के लिए वारदात से एक दिन पहले चारों आरोपी विनोद यादव, जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव, निहाल अहमद और बृजेश यादव गांव के बाहर एक स्थान पर मिले थे। यहां चारों के बीच पवन की हत्या को लेकर बातचीत हुई और अगले दिन वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई। मुलाकात के दौरान यह भी तय किया गया कि पवन को कब और किस तरह निशाना बनाया जाएगा। 

 

8 of 11
पवन कुमार यादव की हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चारों अपने-अपने ठिकानों पर चले गए और अगले दिन योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि 15 सितंबर को पवन हंडिया कस्बे की ओर गए थे। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया। मौका मिलते ही बाइक पर सबसे पीछे बैठे जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव ने पवन को गोली मार दी। गोली लगने से पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। 
 

9 of 11
पवन कुमार यादव की हत्या के बाद घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2022 के हत्याकांड में मुखबिरी का भी था शक
हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव की भी पवन से रंजिश थी। लल्ला को शक था कि 2022 में शशांक हत्याकांड में पवन ने उसकी मुखबिरी की थी और उसे जेल भिजवाने में भूमिका निभाई थी। इसी वजह से वह पवन से बदला लेना चाहता था। करीब डेढ़ माह पहले विनोद और लल्ला की मुलाकात हुई। पांच लाख रुपये सुपारी देकर पवन की हत्या कराने की योजना बनाई। इसके लिए विनोद ने लल्ला को 25 हजार रुपये दिए, जिससे उसने तमंचा और कारतूस खरीदा। 

 

10 of 11
prayagraj sp leader murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डेढ़ माह पहले ज्ञानपुर जेल में रची गई थी हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि पवन की हत्या की योजना में लल्ला ने अपने साथी बृजेश और ज्ञानपुर बाजार निवासी निहाल अहमद को शामिल किया। लल्ला और निहाल की मुलाकात पहले ज्ञानपुर जेल में हुई थी। लल्ला ने निहाल को हत्या की योजना बताकर गाड़ी चलाने के लिए तैयार किया। इसके बदले उसे 50 हजार देने का लालच दिया गया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
SP leader murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भेजता था रेकी के वीडियो
डीसीपी ने बताया कि आरोपी वारदात से पहले लगातार पवन की रेकी कर रहे थे। निहाल ने अपने मोबाइल फोन से रेकी के कई वीडियो बनाए और उन्हें व्हाट्सएप के जरिये विनोद को भेजे। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल पर पवन के कई वीडियो मिले हैं। यह भी पता चला कि लल्ला फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। इसलिए विनोद ने निहाल की यूपीआई आईडी के जरिये कई बार लल्ला को रुपये भेजे। इन लेनदेन के स्क्रीनशॉट निहाल के मोबाइल पर मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें