फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

sawan 2021 : सौभाग्य योग में सावन का पहला सोमवार आज, शिवमय हुई संगमनगरी

Mon, 26 Jul 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजे शिवालय, सावन लगने के साथ ही शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : सावन माह के पहले दिन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
सावन के प्रथम सोमवार पर इस बार दुर्लभ योग बन रहा है। पहला सोमवार धनिष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग में लग रहा है। यह नक्षत्र रोजगार और व्यापार के लिए शुभ है। सौभाग्य योग भक्तों के भाग्य को चमकाने के साथ ही यश, कीर्ति प्रदान करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार धनिष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग में शिव पूजा से धन और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। साथ ही इस योग में किए गए हर कार्य सहजता से सफल होंगे।

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद रविवार को सावन लगते ही संगम से लेकर शिव मंदिरों तक भक्तों की भीड़ लग गई। हर तरफ भक्तिभाव का वातावरण बन गया। शिव मंदिरों में सावन के प्रथम जलाभिषेक की तैयारियों को दिन भर अंतिम रूप दिया जाता रहा। यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पुरुष और महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई। साथ ही अफसरों ने तैयारियों का जायजा भी लिया। मनकामेश्वर में सोमवार की भोर चार बजे मंगला आरती के साथ ही आम भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : सावन माह के पहले दिन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
दिन के 11:45 बजे भोग आरती होगी। इस दौरान सिर्फ 15 मिनट के लिए गर्भगृह में दर्शन रोका जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से रात 12 बजे तक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। रात 10 बजे आरती होगी। महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रथम सोमवार को मनकामेश्वर महादेव का रजत शृंगार होगा। इसमें चांदी के मुखौटे, नाग के अलावा मोगरा, गुलाब, रजनीगंधा, बेला के फूलों से बाबा की झांकी सजाई जाएगी। इससे पहले मंदिर को भव्य सजा दिया गया है। उधर, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : सावन माह के पहले दिन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
पुजारी सोनू पुरी ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों और लताओं से सजा दिया गया है। सोमवार की रात 10 बजे सोमेश्वर महादेव की शृंगार झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी के पालन के लिए आग्रह किया जाता रहेगा। यह भोर में पांच बजे से ही दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएगा। बालसन चौराहा स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के जलाभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहां भी सुबह छह बजे से जलाभिषेक आरंभ होगा। सावन सोमवार के मद्देनदर तक्षक तीर्थ और दारागंज स्थित नागवासुकि में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इन मंदिरों में भी भोर से ही भक्तों की भीड़ लग जाएगी।

4 of 5
prayagraj news : सोमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : prayagraj
अफसरों ने मनकामेश्वर मंदिर का लिया जायजा 
एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को शिव मंदिरों में सावन सोमवार की तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों ने मनकामेश्वर मंदिर में तैयारियां परखीं। इस दौरान श्रद्धालुओं को सहज दर्शन में किसी तरह की असुविधा न होने देने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : भगवान शिव की पूजन करते भक्त। - फोटो : prayagraj
दशाश्वमेध मंदिर में दिन भर रुद्राभिषेक
सावन लगते ही दशाश्वमेध घाट स्थित दशाश्वमेध मंदिर में रुद्राभिषेक, पूजन आरंभ हो गया। इस दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। 10 से अधिक भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया। भी सावन में मास पर्यंत झांकियां सजाई जाएंगी और भक्त अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए जलाभिषेक करेंगे। मंदिर को फूलों और झालरों से सजा दिया गया है। मंदिर के पुजारी सोम दत्त शास्त्री ने बताया कि दशाश्वमेध ब्रह्मेश्वर मंदिर में मास पर्यंत जलाभिषेक और कामनाओं की पूर्ति के लिए अनुष्ठान होंगे।

घाट पर सावन की तैयारी नदारद
दशाश्वमेध घाट पर इस बार सावन की तैयारियों के नाम पर अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां सावन भर यहां जल भरने के लिए शिवभक्तों का रेला मचा रहता था, वहीं इस बार यात्राओं पर रोक की वजह से सावन के पहले दिन वहां गिनती के ही लोग नजर आए। घाट पर जाने वाले रास्ते भी ठीक से समतल नहीं कराए जा सके हैं। तीर्थ पुरोहित अरुण शुक्ला ने बताया कि घाट के एक हिस्से में गंदगी ढंकने के लिए टीन का घेरा तो लगा दिया गया है, लेकिन सावन शुरू होने के बावजूद अभी तक तैयारियों के नाम पर बालू की बोरियां तक नहीं बिछाई गई हैं। कच्चा घाट होने की वजह से बारिश होने पर फिसलन से श्रद्धालुओं की दिक्कतों में इजाफा तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें