फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली पर 27 फरवरी को लग सकती है मुहर

Mon, 17 Feb 2020 09:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की बहाली पर 27 फरवरी को मुहर लग सकती है। इविवि प्रशासन ने इसी दिन एकेडमिक कौंसिल की बैठक बुला ली है। इस बैठक में इविवि की प्रवेश परीक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बदलावों पर भी अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 3
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. आरआर तिवारी से छात्रों से मुलाकात कर छात्रसंघ बहाली की मांग की थी। कुलपति ने अपने बयान में कहा था कि अगर शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ हो सकता है तो छात्रसंघ क्यों नहीं। कुलपति के बयान से संकेत मिले गए थे कि इविवि में छात्रसंघ की बहाली जल्द हो सकती है। फिलहाल इविवि प्रशासन ने 27 फरवरी को एकेडमिक कौंसिल की बैठक बुला ली है। इससे पूर्व एकेडमिक कौंसिल और एग्जीक्यूटिव कौंसिल में ही छात्रसंघ को समाप्त कर उसकी जगह छात्र परिषद के गठन का निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
पिछले साल पांच जून को कार्य परिषद में हुए इस निर्णय के बाद इविवि प्रशासन ने छात्र परिषद का चुनाव भी कराया लेकिन भारी विरोध के बीच इविवि में छात्र परिषद का गठन नहीं हो सका। इविवि के किसी भी विद्यार्थी ने इस चुनाव में भागीदारी नहीं की थी। अब 27 फरवरी को होने वाली एकेडमिक कौंसिल की बैठक में छात्रसंघ बहाली पर मुहर लग सकती है। मई में इविवि की प्रवेश परीक्षा भी होनी है। कौंसिल की बैठक में परीक्षा को लेकर प्रस्तावित कुछ बदलावों पर मुहर लग सकती है।

मंत्रालय से कार्य परिषद की बैठक कराने के निर्देश

इविवि में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है लेकिन अब तक सर्च कमेटी के सदस्यों के नाम तय नहीं हो सके हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि कार्य परिषद की बैठक तत्काल बुलाकर सर्च कमेटी के सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे और मंत्रालय को इससे अवगत कराया जाए। चर्चा है कि एकेडमिक कौंसिल की बैठक के बाद जल्द ही कार्य परिषद की बैठक बुलाकर सर्च कमेटी के सदस्यों के नाम तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें