prayagraj news : रामघाट पर रविवार को हरिहर आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गंगा समग्र के कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा यह आंदोलन नदियों की निर्मलता तक नहीं सीमित है। हम सब पर्यावरण, जल संरक्षण, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी संकल्पित हैं। हम सब को गंगाजीवियों के जीवन स्तर को भी सुधारना होगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय बैठक की शुरुआत मां भारती व मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान द्वितीय सत्र में विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों ने संगठन के अलग- अलग आयामों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।