फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुंभ पहुंचे, गंगा आरती में हुए शामिल

Thu, 17 Jan 2019 05:37 PM IST
Anupam Prasun प्रयागराज, (भाषा)
विज्ञापन
1 of 5
president ram nath kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। कोविंद संभवत: कुम्भ मेला आने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं। इससे पूर्व, 1953 में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद कुम्भ मेला आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
president ram nath kovind
बम्हरौली हवाईअड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की। 
विज्ञापन

3 of 5
president ram nath kovind
हवाईअड्डे से राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से अरैल स्थित डीपीएस ग्राउंड में बने हेलीपोर्ट पहुंचे जहां से वह कार से किले के पास स्थित वीआईपी घाट आए। घाट से कोविंद क्रूज से संगम तक और त्रिवेणी पूजा के लिए संगम नोज पर बनाई गई जेटी पर गए।

4 of 5
president ram nath kovind
संगम में पुजारी दीपू मिश्रा ने 21 बटुकों के साथ राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। राष्ट्रपति कोविंद गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के विहंगम दृश्य को देखकर अभिभूत हो गए। वह करीब आधा घंटे तक वहां रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
president ram nath kovind
राष्ट्रपति पिछले वर्ष माघ मेले में भी परिवार के साथ आए थे। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के कुछ बड़े साधु संतों के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है। वह शाम 4:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें