फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में शिया जामा मस्जिद समेत कई जगह टली जुमे की नमाज, लेटे हनुमान मंदिर के कपाट भी बंद

Fri, 20 Mar 2020 10:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
coronavirus संक्रमण को रोकने के लिए प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया। - फोटो : prayagraj
कोरोना के डर से शुक्रवार को प्रयागराज की शिया जामा मस्जिद समेत अन्य कई मस्जिदों में जुमे की नमाज निरस्त कर दी गई। मस्जिद आने की बजाए घरों से ही नमाज अदा की गई। शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हसन रजा जैदी ने कोरोना वायरस के कारण जुमे की अगली नमाज को भी मुल्तवी करने का फैसला किया।  इसी तरह विशप राफी मंजली के निर्देश पर इस दिन गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं नहीं हुईं।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उपासना स्थलों पर भीड़ न लगाने की अपील धर्मगुरुओं ने शुरू कर दी है। शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हसन रजा के निर्देश के बाद लोगों ने घरों से ही नमाज अदा की। शिया जमा मस्जिद में जमात के साथ नमाज अदा करने से लोगों ने परहेज किया। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए पेश इमाम ने अगल जुमे की नमाज को भी मुल्तवी रखने का फरमान जारी किया है। इसी तरह लेटे हनुमान मंदिर के कपाट को भी बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 3
coronavirus संक्रमण को रोकने के लिए शिया धर्म गुरु ने जुमे की नमाज स्थगित करने का फैसला किया है। - फोटो : prayagraj
इसी तरह करैली करामत चौकी की मस्जिद बीबी खदीजा में भी नमाज- ए-जुमा मौलाना रजी हैदर की कयादत में जुमे की नमाज अदा नहीं की गई। उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सैयद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक लखनऊ के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जव्वाद नकवी की पहल पर प्रयागराज के चक स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना हसन रजा जैदी ने लोगों को संदेश भेजकर आगाह किया कि इस जुमा और अगले जुमा को जामा मस्जिद चक में बा-जमात नमाज नहीं अदा की जाएगी।
 
उन्होंने कोरोना वायरस के महामारी का रूप ले लेने को आधार मानते हुए लोगों से सतर्कता बरतने का भी आह्वान किया। इसी तरह कैथोलिक चर्च डायोसिस के विशप राफी मंजली  और लखनऊ डायोसेशन के विशप पीटर बलदेव के निर्देश पर शुक्रवार को गिरजाघरों में प्रार्थना के लिए ईसाई समुदाय के लोग नहीं पहुंचे। इस दौरान पादरियों ने प्रभु यीशु की पूजा की रस्म अदायगी की और कोरोना वायरस के खात्मे के लिए प्रभु यीशु के दरबार में गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज

लेटे हनुमान मंदिर के कपाट हुए बंद

कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए शुक्रवार को संगम स्थित लेटे हनुमान के भी कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के महंत और अखि भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की मौजूदगी मेंसविधि पूजा-आरती के बाद बड़े हनुमान के कपाट 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए।
 
महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मंदिर में भीड़भाड़ से परहेज करने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा मंदिर में पुजारियों व अन्य सेवादारों को भी सेनेटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि बीमारी फैलने से रोका जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें