prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा।
- फोटो : prayagraj
छह सपाई जख्मी, एक बेहोश हुआ
पुलिस की ओर से लाठियां बरसाए जाने के दौरान कुल छह सपा कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की बात सामने आई है। इनमें से अजय भारतीय के बारे में बताया गया कि पिटाई में उसे गंभीर चोटें आईं और वह काफी देर तक बेहोश होकर वहीं पड़ा रहा। अन्य घायलों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, विनोद यादव, अमित यादव, राजेश भारतीया व अरुण यादव के हाथ, सिर व पैर में गंभीर चोट आई। सपा पदाधिकारियों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट के कारण राजेश का सीटी स्कैन कराया गया। जबकि अन्य को जार्जटाउन स्थित नर्सिंग होम में भेजकर उपचार कराया गया।