फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों की पुलिस से झड़प, जमकर बरसी लाठियां, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा (तस्वीरें)

Sat, 03 Jul 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 500 अज्ञात पर रिपोर्ट, किया जा रहा है चिह्नित

विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। धांधली का आरोप लगाकर जिला पंचायत कार्यालय की ओर जाने की कोशिश करने के दौरान सपाइयों की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। रोकने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान जो भी हाथ आया, उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें कुछ सपाई चोटिल भी हुए। 
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला पंचायत कार्यालय में मतदान स्थल बनाया गया था। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने केलिए जिला पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर आवागमन ब्लॉक कर दिया गया था। आनंद अस्पताल के पास स्थित हेलीकॉप्टर चौराहा व म्योहाल चौराहे से जिला पंचायत कार्यालय की ओर केवल मतदाताओं को जाने की अनुमति थी। दोनों ओर भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। उधर मतदान शुरू होने के साथ ही म्योहाल चौराहे के पास सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj
इसके बाद हर बीतते वक्त के साथ ही सपाइयों की संख्या बढ़ती गई और दोपहर दो बजते-बजते म्योहाल चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आने लगा। दोपहर सवा दो बजे के करीब चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने म्योहाल चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसे देखते हुए वहां अतिरिक्त फोर्स भेजी गई। धरना प्रदर्शन कर रहे सपाई चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और मतदान में धांधली का आरोप लगा रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वह सड़क किनारे बैठकर नारेबाजी करने लगे।

4 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj
इसी दौरान बड़ी संख्या में युवा सपाई ट्रैफिक चौराहे से होते हुए आनंद अस्पताल के पास स्थित हेलीकॉप्टर चौराहे के पास पहुंच गए और मतदान में धांधली का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था, सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन मतदान में धांधली करवा रहा है। करीब ढाई बजे आक्रोशित सपा कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj
रोकने की कोशिश पर उनकी पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। इसी क्रम में  पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई जिसके बाद अफसरों के निर्देश पर जवानों ने लठियां पटककर सपाइयों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद जबरन मतदान स्थल की ओर जाने की कोशिश करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जो भी पकड़ में आया, उस पर पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठियां बरसते देख हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए जिसके बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

छह सपाई जख्मी, एक बेहोश हुआ

पुलिस की ओर से लाठियां बरसाए जाने के दौरान कुल छह सपा कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की बात सामने आई है। इनमें से अजय भारतीय के बारे में बताया गया कि पिटाई में उसे गंभीर चोटें आईं और वह काफी देर तक बेहोश होकर वहीं पड़ा रहा। अन्य घायलों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, विनोद यादव, अमित यादव, राजेश भारतीया व अरुण यादव के हाथ, सिर व पैर में गंभीर चोट आई। सपा पदाधिकारियों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट के कारण राजेश का सीटी स्कैन कराया गया। जबकि अन्य को जार्जटाउन स्थित नर्सिंग होम में भेजकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

भाजपा नेताओं के इशारे पर बरसाई लाठियां

सपा पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया। इसके तहत ही भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं। महानगर मीडिया प्रभारी सै. मो. अस्करी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी। धांधली की आशंका को लेकर पहले ही शिकायत दर्ज कराई गई थी। उधर सपा प्रवक्ता ऋचा सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने जनतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

500 अज्ञात पर रिपोर्ट, किया जा रहा है चिह्नित

उधर पुलिस का कहना है कि सपाइयों ने जबरन मतदान स्थल की ओर जाने का प्रयास किया। साथ ही रोकने पर पथराव व कुर्सियां फेंकीं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि सपा कार्यकर्ताओं की ओर से जबरन जिला पंचायत कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया गया। रोकने पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर और कुर्सियां फेंकी गई। इस तरह मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया गया। जिसके क्रम में करीब 500 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वीडियो फुटेज व तस्वीरों के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें