प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिवार ने तीन लोगों को उजाड़ दिया, उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई।
प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस को आशंका है कि तिहरे हत्याकांड की साजिश वारदात से तीन दिन पहले 13 जून को ही राजापुर में एक नहर किनारे हुई एक शख्स से मुलाकात के बाद रची गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमांशु यादव की मुलाकात मांडा के राजापुर स्थित एक नहर किनारे एक शख्स से हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। हिमांशु से कहा गया था कि श्यामलाल गुप्ता और घर के कुछ लोग शादी के लिए तैयार नहीं हैं। वही सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं।
इसी बात से नाराज होकर हिमांशु ने श्यामलाल और उनके परिवार को धमकी दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नहर किनारे हुई मुलाकात के बाद आरोपी ने किन लोगों से संपर्क किया और वारदात की योजना कब बनाई। बहरहाल, पुलिस जांच में एक और नाम भी सामने आया है, जिसे पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल फोन से खुलेंगी परतें
पुलिस सभी के मोबाइल फोन की जांच करने की तैयारी में है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिये पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि 13 जून की मुलाकात के बाद हिमांशु और अन्य आरोपियों के बीच क्या बातचीत हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का फूटा गुस्सा, बोले-आरोपियों के घर चले बुलडोजर
परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग, कहा- पहले कार्रवाई होती तो नहीं जाती जान
नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिवार ने तीन लोगों को उजाड़ दिया, उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई।
4 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, मृतक परिवार की सदस्य सरस्वती देवी और उनके बेटों का आरोप है कि हिमांशु काफी समय से परिवार को परेशान कर रहा था। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मटिही गांव से पहुंचे रिश्तेदारों ने कहा कि घटना बेहद दर्दनाक है। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो तीन लोगों की हत्या होने से बच सकती थी। परिवार कई दिनों से डर के माहौल में था। धमकियों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका नतीजा इतना भयावह हुआ।
विज्ञापन
6 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी
पुलिस बयान में परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु यादव मंजेश की बेटी से शादी करना चाह रहा है। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। शादी की खिलाफत करने पर हिमांशु ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने अपने साथियों संग वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार था।
विज्ञापन
7 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में पता चला कि हिमांशु और किशोरी फरवरी में बिना बताए घर से चले गए थे। गांव में पंचायत हुई तो दोनों वापस आए। किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल इस रिश्ते का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने भतीजी को उसकी ननिहाल भेज दिया था। इस फैसले से हिमांशु उनसे नाराज था। शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
8 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर
प्रयागराज के मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई।
9 of 11
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे।
साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया।
10 of 11
अमरावती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
घटना की जानकारी लेते पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।