महाअष्टमी पर रविवार को पूजा पंडालों में महिषासुर मर्दन के प्रसंग को याद करते हुए मंत्रोच्चार से संधि पूजा की गई। इस बीच श्रद्धालुओं ने जयकार लगाए। पूजा के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। देवी दरबार में बड़ी संख्या में दीपक भी जलाए गए।
परंपरागत रूप से महाअष्टमी पर देवी के पूजन और दर्शन के लिए शाम से लेकर आधी रात के बाद तक पंडालों में लोगों के आने का क्रम बना ही रहा। महासप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा और चक्षुदान के बाद हर कोई परिवार के साथ दर्शन और भोग के लिए पहुंचा। दोपहर के पहले तक पुष्पांजलि के लिए महिलाओं का जमावड़ा रहा। कमेटियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
करेलाबाग, करेली, अतरसुइया, शास्त्रीनगर, अल्लापुर, बाई का बाग, लूकरगंज, कर्नलगंज, कटरा आदि के पूजा पंडालों में संधि पूजा के साथ ही विविधतापूर्ण कार्यक्रम हुए। श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से चौफटका, चकनिरातुल में देवी का दरबार सजा। मुख्य यजमान श्याम सुंदर सिंह पटेल ने आरती उतारी।
विज्ञापन
2 of 21
बाईका बाग दुर्गापूजा पंडाल
- फोटो : प्रयागराज
संधि पूजा के दौरान बजता रहा ढाक
पूजा पंडालों में रविवार संधि पूजा के दौरान सबसे ज्यादा गहमागहमी रही। पूजा, अंजलि के बाद दोपहर 1.51 बजे से 2.45 बजे केबीच विशिष्ट महासंधि पूजा हुई। यह वह अवधि मानी जाती है, जिसमें भगवती ने महिषासुर का वध किया था। इस दौरान ढाक की थाप और धुनूची के साथ देवी का आह्वान का क्रम जारी रहा। पूजा के समय पंडाल में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
3 of 21
बाईका बाग दुर्गापूजा पंडाल
- फोटो : प्रयागराज
कर्नलगंज बारवारी में संधि पूजा, लगा भोग
प्रयागराज। कर्नलगंज बारवारी में पुरोहितों की मौजूदगी में विशिष्ट संधि पूजा हुई। शहर की सबसे पुरानी बारवारी अबकी पूजा का 167वां मना रही है। शंकर चटर्जी के मुताबिक अंग्रेजों के साथ बंगाल से आए रामचंद्र बनर्जी ने वर्ष 1853 में बारवारी की स्थापना के साथ संस्थागत पूजा की शुरुआत की थी। कर्नलगंज बारवारी दुर्गा पूजा सोसाइटी का वर्ष 1976 में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। सचिव आलोक राय, अध्यक्ष सुशांतो भट्टाचार्य की देखरेख में हुए भंडारे और भोग की व्यवस्था में शिखा मुखर्जी, रूमपी शीट, जबा भट्टाचार्या, काकोली चटर्जी, एला बसाक, अर्चना मुखर्जी आदि शामिल थीं।
4 of 21
सिविल लाइंस प्रयाग संगीत समिति का पंडाल
- फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस प्रयाग संगीत समिति का पंडाल
विज्ञापन
5 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
दरभंगा कालोनी में सजा दुर्गा पूजा पंडाल।
विज्ञापन
6 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
दरभंगा कालोनी में सजा पूजा पंडाल।
विज्ञापन
7 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
भजन गाते कलाकार।
8 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
आकर्षक पूजा पंडाल।
9 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
भव्य देवी प्रतिमा
10 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नेतानगर में सजा पंडाल।
11 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नेतानगर कीडगंज।
12 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
कटरा का आकर्षक पंडाल।
13 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मनमोहती कलाकृतियां।
14 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मन मोहती झांकियां।
15 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
आकर्षक झांकी।
16 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मन मोहक मुद्राओं में सजे पंडाल।
17 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
आकर्षक प्रतिमा।
18 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
पंडालों में स्थापित देवी की मनमोहक प्रतिमा।
19 of 21
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
लोगों ने देवी पंडालों में सेल्फी लेकर त्योहार को यादगार बनाया।