फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम्हारे कारण मेरा परिवार छूटा, अब तुम भी...', रात में होली खेली, फिर प्रेमी ने इसलिए काटा महिला का गला

Mon, 17 Mar 2025 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। प्रेमी ने महिला के साथ होली खेलने के बाद आरी से गला रेत दिया था। आरोपी प्रेमी ने महिला की हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई। 
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj Radha Murder - फोटो : अमर उजाला
Prayagraj Radha Murder Case: प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में घर के अंदर 32 वर्षीय राधा यादव की हत्या उसके प्रेमी संदीप कुमार ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने परिवार छोड़कर शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद में कमरे में रखी आरी से उसका गला रेत दिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी गंगानागर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान पिता ने बताया कि घटना वाली रात में 11 बजे कस्बे में ही रहने वाला संदीप बेटी से मिलने आया था। हिरासत में लिए गए संदीप से पूछताछ की गई तो पहले वह यही कहता रहा कि होली खेलने के बाद वह चला गया। 

बाद में सख्ती से पूछताछ में वारदात अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि बरौत कस्बा में उसकी सब्जी की दुकान है। सब्जी लेने आने के दौरान ही करीब तीन-चार साल पहले मृतका से उसकी दोस्ती हुई। फिर वह उसके घर भी आने-जाने लगा।
विज्ञापन

2 of 7
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
होली खेलने के बाद विवाद
14 मार्च की रात 10:30 बजे राधा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। रात 11 बजे व्हाट्सएप कॉल कर होली खेलने को बुलाया। इसके बाद वह वहां पहुंचा और दोनों ने होली खेली। इसी दौरान वह कहने लगी कि तुम्हारी वजह से उसका परिवार छूट गया है। अब तुम भी अपना परिवार छोड़ो और मेरे साथ रहो। हम दोनों कहीं बाहर चल कर रहेंगे। उसने इन्कार किया तो दोनों में बहस होने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Woman murder - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गुस्से में आकर उसने कमरे में बेड के पास पड़ी आरी से उसका गला रेत दिया। फिर वहां से निकल भागा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि राधा लगातार उस पर अपना परिवार छोड़ने का दबाव बना रही थी। ब्लैकमेल करके अक्सर रुपये भी मांगा करती थी। इस वजह से वह तंग आ चुका था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से आरी भी बरामद कर ली गई है।

4 of 7
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ट्रैकर डॉग राजा ने दिया कातिल का सुराग
पुलिस अफसरों के मुताबिक कातिल तक पहुंचने में डॉग स्क्वॉड के ट्रैकर डॉग राजा की अहम भूमिका रही। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ देर तक मृतका के शव के आसपास घूमने के बाद राजा वहां से सीधे निकलकर आरोपी की दुकान तक पहुंचा था। इसके बाद से ही संदीप शक के घेरे में आ गया था। परिजनों से पूछताछ में उसके व मृतका की करीबी की बात सामने आने के बाद से उस पर शक गहराता चला गया। जर्मन शेफर्ड ब्रीड का ट्रैकर डॉग राजा काफी दिनों से प्रयागराज पुलिस का हिस्सा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह मिला था शव
आठ साल से बरौत स्थित मायके में रहने वाली राधा की शुक्रवार रात घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव शनिवार सुबह कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला था। पिता ने हत्या के आरोप में सब्जी कारोबारी संदीप पर केस दर्ज कराया था।


यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर
विज्ञापन

6 of 7
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर के भीतर महिला की गला रेतकर हत्या
प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में शुक्रवार रात घर के भीतर राधा यादव (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह कमरे में खून से लथपथ शव देख घरवाले स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। पिता ने बेटी से मिलने-जुलने वाले गांव के ही एक युवक पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

मृतका तीन भाइयों में इकलौती बहन थी, जिसकी शादी 13 साल पहले हंडिया के सिंहापुर धोबहा गांव के राजाराम से हुई थी। पति मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है। वह आठ साल से दो बच्चों के साथ बरौत स्थित मायके में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
मृतका की सबसे छोटी भाभी अन्नू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। बच्चे ससुर कड़ेदीन यादव के साथ ऊपर के कमरे में जबकि उसकी ननद मझली भाभी के कमरे में सो रही थी जो होली पर मायके गई थी। सुबह सोकर उठने के बाद उसके बड़े जेठ दीना ने दरवाजा खुला देखा तो कमरे की ओर गए। वहां ननद की खून से लथपथ लाश देख वह चीखने लगे। घर के अन्य लोगों समेत वह पहुंची तो देखा कि ननद निर्वस्त्र हाल में फर्श पर मृत पड़ी थी। उसका गला रेता गया था। मौके पर काफी खून बिखरा था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहले हंडिया पुलिस और फिर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी सुनील कुमार सिंह भी आ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें