लॉकडाउन अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन, चार सप्ताह बाद सोमवार को सरकारी दफतर खुले तथा चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि, कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई ही रही। उनमें भी कोरोना वायरस को लेकर भय रहा तथा दिन भर इस बीमारी की ही चर्चा होती रही। विकास भवन में सीढ़ी, रेलिंग आदि के साथ हर कक्ष एवं चेयर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद भी कहां हाथ रखें, कहां नहीं, फाइलों को छूने आदि को लेकर कर्मचारी अतिरिक्त सतर्कता बरतते दिखाई दिए।