फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गहनों को हाथ तक न लगाया, सिर्फ फोन ले गया हत्यारा, ये था कातिल का मकसद; तस्वीरों देखें प्रयागराज हत्याकांड

Sun, 16 Mar 2025 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की लाश निर्वस्त्र हाल में मिली। हंडिया के बरौत में यह वारदात हुई। पिता ने परिचित युवक को नामजद किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
Woman murder - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में घर के भीतर महिला की हत्या करने वाले का मकसद सिर्फ उसे मौत के घाट उतारना ही था। दरअसल घटना के वक्त मृतका ने एक लाख से ज्यादा के गहने पहन रखे थे जो पूरी तरह सुरक्षित मिले। कमरे से कोई अन्य सामान भी गायब नहीं था। सिर्फ उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

परिजनों ने बताया कि जानकारी पर वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि मृतका ने जो भी गहने पहन रखे थे, वह पूरी तरह सुरक्षित थे। उसने कान में झुमके, हाथ में कंगन, गले में मंगलसूत्र के अलावा अंगूठियां भी पहन रखी थीं। हत्यारे ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया था। इसके अलावा कमरे में रखा सारा सामान भी अपनी जगह सुरक्षित मिला।
 
विज्ञापन

2 of 7
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों का मानना है कि गहने व अन्य सामान सुरक्षित मिलने से लगभग साफ है कि वारदात निजी रंजिश में अंजाम दी गई। यह निजी रंजिश किस बात को लेकर है, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने जिस युवक पर हत्या का शक जताया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पति की दूसरी शादी
राधा की शादी 13 साल पहले 2012 में हुई थी। यह उसके पति की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटा भी है जो सिंहापुर में ही रहता था। जबकि राधा अपने दो बच्चों रागिनी(11) व शुभम(10) के साथ मायके में रहती थी। उसकी मां का निधन हो चुका है और वह पति व तीन भाइयों व उनके परिवार के साथ रहती थी। दूसरे नंबर का भाई काम के सिलसिले में बाहर रहता है जबकि शेष दो भाई यहीं रहते हैं।

4 of 7
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आलू का व्यवसायी है संदीप
पिता ने जिस संदीप नाम के युवक को नामजद किया है, वह आलू का कारोबार करता है। चर्चा इस बात की भी रही कि उसने मृतका के पिता से जमीन भी खरीदी है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि वह अक्सर मृतका से मिलता था। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवा रही है। यह भी पता लगा रही है कि घटना वाली रात वह कहां था।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में महिला की गला रेतकर हत्या
प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में शुक्रवार रात घर के अंदर राधा यादव (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह कमरे में खून से लथपथ शव देख घरवाले स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। पिता ने बेटी से मिलने-जुलने वाले गांव के ही एक युवक पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

मृतका तीन भाइयों में इकलौती बहन थी जिसकी शादी 13 साल पहले हंडिया के सिंहापुर धोबहा गांव के राजाराम से हुई थी। पति मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है और वह आठ साल से दो बच्चों के साथ बरौत स्थित मायके में रहती थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
निर्वस्त्र हाल में मिली महिला की लाश
मृतका की सबसे छोटी भाभी अन्नू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। बच्चे ससुर कड़ेदीन यादव के साथ ऊपर के कमरे में जबकि उसकी ननद मझली भाभी के कमरे में सो रही थी जो होली पर मायके गई थी। सुबह सोकर उठने के बाद उसके बड़े जेठ दीना ने दरवाजा खुला देखा तो कमरे की ओर गए। वहां ननद की खून से लथपथ लाश देख वह चीखने लगे। घर के अन्य लोगों समेत वह पहुंची तो देखा कि ननद निर्वस्त्र हाल में फर्श पर मृत पड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
उसका गला रेता गया था और मौके पर काफी खून भी बिखरा था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहले हंडिया पुलिस और फिर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी सुनील कुमार सिंह भी आ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें