फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 11वीं के छात्र की धड़ से अलग की गर्दन...हाथ-पैर भी किए अलग, पॉलिथीन में लपेट फेंकी लाश; दादा ने इसलिए मारा

Thu, 28 Aug 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में 11वीं के छात्र की नृशंस हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छात्र की नृशंस हत्या के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दादा ने अंधविश्वास के चलते भतीजे के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतारा और फिर हाथ-पैर भी काटकर अलग कर दिए। पॉलिथीन में लपेटकर शव नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj Murder Case - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश (17) के रूप में हुई। वह करेली के सदियापुर का रहने वाला था। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य हत्याकांड को उसके ही रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृतक छात्र का कटा हुआ सिर और हाथ-पैर भी बरामद कर लिए गए।

औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक स्कूटी सवार युवक पॉलिथीन में लिपटा क्षत-विक्षत शव फेंककर फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मौके तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। मिर्जापुर रोड पर लगे 50 से अधिक कैमरों की जांच में पता चला कि स्कूटी सवार शहर की ओर से आया था। 
विज्ञापन

2 of 8
छात्र पीयूष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है आरोपी
पुराने पुल से होकर वह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के रास्ते औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। फुटेज खंगालते हुए पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और पता चला कि स्कूटी सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले शरण सिंह की है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 
विज्ञापन

3 of 8
छात्र पीयूष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह से ही गायब था 11वीं का छात्र पीयूष
बस्ती में सुरागरशी के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि शरण सिंह के भतीजे का बेटा और 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से ही गायब है। उसके पिता अजय सिंह का निधन हो चुका है और वह अपनी मां कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, करेली में पढ़ता था।
 

4 of 8
Prayagraj Murder - फोटो : अमर उजाला
मां कामिनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रोजाना दोपहर 2:30 बजे तक लौट आता था, लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। स्कूल जाकर पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
थाने का घेराव करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शरण सिंह की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे करेली क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
थाने का घेराव करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे- बेटी की खुदकुशी के बाद से रहने लगा था परेशान
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बेटी और बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से वह गहरे सदमे में था। उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया, जिसने कहा कि यदि वह अपने बेटे या बेटी की उम्र के किसी किशोर की बलि दे तो उसके सारे ग्रहदोष समाप्त हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते उसने पीयूष की हत्या की योजना बनाई और मंगलवार सुबह मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसने पीयूष के हाथ-पैर और सिर काटकर करेड़ा जंगल में फेंक दिए, जबकि धड़ को स्कूटी पर रखकर औद्योगिक क्षेत्र में छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करेंहदा जंगल से सिर और हाथ-पैर भी बरामद कर लिए हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने ही छात्र की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक तांत्रिक के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। -अभिषेक भारती, डीसीपी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें