प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या की गई है। शव बंद घर और दुकान में मिले हैं। बाहर से ताला जड़ा था। अलग-अलग कमरों में सभी के शव खून से लथपथ मिले। करोड़ों रुपये की संपत्ति के लालच में हत्याकांड की आशंका है।
विज्ञापन
1 of 15
Prayagraj Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज शहर के बीचों-बीच साउथ मलाका के सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की सिर कुंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दुर्गंध आने पर घर का ताला तोड़ा गया तो कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के शव अलग-अलग कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले।
चारों के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। वीरेंद्र कुमार वैश्य साउथ मलाका चौराहा स्थित अपने घर में पत्नी, बेटी और बड़े बेटे के साथ रहते थे। छोटे बेटे अश्विनी को उन्होंने करीब 15 साल पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 200 वर्ग गज के इस मकान के भूतल में 14 दुकानें हैं। इनमें 12 किरायेदार हैं। उक्त दुकानों से हर महीने एक लाख रुपये से अधिक का किराया आता है। एक दुकान अभिषेक की है। दूसरी बेटी मीनाक्षी की है। मीनाक्षी ने हाल ही में गिफ्ट गैलरी के नाम से काम शुरू किया था। इस दुकान पर बेटी के साथ वीरेंद्र भी बैठते थे। वीरेंद्र की पत्नी अनीता बीमारी की वजह से पहली मंजिल पर बने कमरे में रहती थीं।
विज्ञापन
3 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। कोतवाली पुलिस पहुंची तो घर में ताला जड़ा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस ऊपर कमरे में पहुंची तो वीरेंद्र और उनकी पत्नी के शव बेड पर पड़े थे।
4 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श पर पड़ा मिला बेटी का शव
खोजबीन के दौरान बगल वाले कमरे में बेटी का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने भारी वस्तु से हमला करने की आशंका जताई है। तीनों के शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
5 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य, नीरज पांडेय समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
6 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरा मकान खंगालने के बाद दुकान में मिला बेटे का शव
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर पूरे मकान को खंगाला गया। घर के एक-एक कमरे की स्थिति समझी गई। इस दौरान तीन शव मिलने की बात ही सामने आई। चर्चा होती रही कि बेटा लापता है। इसी बीच पुलिस ने दुकान खुलवाई तो देर शाम बेटे अभिषेक का शव भी पड़ा मिला। उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। चेहरा काला पड़ा हुआ था। उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। आसपास के लोगों से पहचान कराई गई।
विज्ञापन
7 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार 12 बजे तक पड़ोसियों ने देखा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। रविवार सुबह घर के बाहर उन्हें सफाई करते देखा गया था। आखिरी बार दोपहर करीब 12 बजे देखा गया। बेटा घर के बाहर घूम रहा था। इसके बाद से किसी को कुछ पता नहीं है। सोमवार व मंगलवार को गिफ्ट की दुकान नहीं खोली गई थी। दुर्गंध आई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
8 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस और जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श धोने के बाद खून के धब्बे मिटाने के लिए तेल का भी किया इस्तेमाल
साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहे पर एक मकान में सामूहिक हत्याकांड की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को छिपाने की कोशिश की है।
9 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी वजह से चारों शवों को रजाई और कंबल से ढक गया, ताकि शवों से उठने वाली दुर्गंध बाहर न फैल सके और हत्या का पता देर से चले। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जिन कमरों में शव पड़े थे, वहां फर्श पर खून के धब्बों को वाशिंग पाउडर (डिटर्जेंट) से साफ करने की कोशिश की गई।
10 of 15
प्रयागराज में कारोबारी का घर और दुकानें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने पानी से खून धोने के बाद फर्श पर तेल का भी इस्तेमाल किया, जिससे खून के निशान पूरी तरह मिटाए जा सकें। हालांकि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं, जो वारदात की कहानी बयां कर रहे हैं।
11 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। वारदात के बाद आरोपियों ने न सिर्फ शवों को ढका, खून साफ किया, बल्कि मकान को बाहर से बंद दिखाने के लिए ताला भी लगाया। इसी वजह से दो दिन बाद भी किसी को घर के भीतर हुई घटना की भनक नहीं लग सकी।
रविवार सुबह से देर रात के बीच हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि चारों हत्याएं रविवार सुबह से रविवार देर रात के बीच की गई। पड़ोसियों ने भी परिवार के सदस्यों को आखिरी बार रविवार दोपहर के आसपास देखा था। इसके बाद से घर में कोई गतिविधि नजर नहीं आई।
13 of 15
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम हत्या के समय, इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाने की कोशिश से स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग परिवार और मकान की स्थिति से अच्छी तरह परिचित थे।
14 of 15
गत्ते पर लिखा बंटी-बबली बहू ने मारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब-क्या हुआ
दोपहर 2:45 बजे मिली पुलिस को सूचना
3:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची
3:50 फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
4:57 बजे डीसीपी मौके पहुंचे
5:40 बजे अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा पहुंचे
5:46 बजे पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार पहुंचे
5:31 बजे पहला शव बाहर निकाला गया
5:54 बजे दूसरा शव बाहर निकाला गया
5:57 बजे तीसरा शव बाहर निकाला
6:08 बजे रिश्तेदारों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ
7:05 बजे अभिषेक का शव बाहर निकाला
8:15 बजे तक घर को सर्च किया गया
एक ही परिवार के चार लोगों की सिर कुंचकर हत्या की गई है। मामले में संपत्ति विवाद से लेकर अन्य कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉ. अजय पाल शर्मा अपर पुलिस आयुक्त