Prayagraj Flood : प्रयागराज में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
करछना तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार गंगा, यमुना और टोंस नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इसके चलते क्षेत्र के कचरी वाया पनासा, देहली-कटका, महेवा-कटका, ताला, हथसरा सहित दर्जनों गांव की विभिन्न संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी आ गया है। अब ग्रामीणों के साथ राहगीरों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा हैं।
शुक्रवार रात को टोंस नदी के जलस्तर में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते कछारी इलाके में निवास करने वाले कटका डेरा गांव के रामचंद्र निषाद, रवि शंकर निषाद, राम नरेश निषाद, कालूराम निषाद, मिश्रीलाल निषाद, शिव पूजन निषाद, उमेश्वरी देवी, नीरज कुमार, धीरज कुमार, धनराज, मनिराज, जलज कुमार मेडरा गांव के देवराज निषाद, त्रिभुवन हरिजन, ज्ञानचंद, रामबाबू, फूलचंद, रामू निषाद, बसंत लाल, राकेश चतुरी, त्रिलोकी नाथ सहित अन्य ग्रामीण के घर में पानी भर गया है।