फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 4 कत्ल में नया मोड़: अभिषेक बेदखल था तो घर में रहकर कैसे चला रहा था दुकान? पड़ोसियों ने खोला बड़ा राज

Sat, 06 Jun 2026 12:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में हुए सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर पड़ोसियों ने सवाल उठाए हैं। पड़ोसियों ने छोटे बेटे की बेदखली की बात कही है। मृतक अभिषेक के लिए कभी इस पर चर्चा नहीं हुई। पुलिस ने दावा किया था कि अभिषेक को संपत्ति से बेदखल किया गया था। आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद से नाराज था।
विज्ञापन
1 of 16
Prayagraj Family Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के साउथ मलाका में वैश्य परिवार हत्याकांड की जांच के बीच अब बेटे अभिषेक की कथित बेदखली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दावा था कि वर्ष 2022 में कारोबारी वीरेंद्र वैश्य ने अपने बेटे अभिषेक को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पड़ोसियों में चर्चा है कि अभिषेक वर्षों से उसी मकान में रह रहा था। घर पर ही अपनी दुकान भी चलाता था। वह रोजाना घर आता-जाता था। परिवार के साथ ही रहता था। यदि उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था तो फिर वह उसी मकान में किस हैसियत से रह रहा था?

परिवार में मतभेद और विवाद की बातें जरूर सुनने को मिलती थीं लेकिन अभिषेक को घर से निकाले जाने या उसके बेदखल होने की चर्चा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं हुई। अभिषेक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान से फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, लिक्विड डिटर्जेंट और अन्य उत्पादों का कारोबार करता था।

विज्ञापन

2 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा - फोटो : अमर उजाला
जांच में खुल सकते हैं नए तथ्य 
पुलिस अब संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, सहित अन्य दस्तवेजों की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह समझने का प्रयास कर रही हैं कि पिता-पुत्र के बीच विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी?

 
विज्ञापन

3 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
अश्विनी की बेदखली की चर्चा जरूर थी 
चर्चा है कि छोटे बेटे अश्विनी को संपत्ति से बेदखल किए जाने की जानकारी जरूर थी। करीब 15-20 वर्ष पहले अश्विनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। इस पर वीरेंद्र वैश्य ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
 

4 of 16
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कारोबार भी बना चर्चा का विषय
अभिषेक आर्थिक रूप से संघर्ष जरूर कर रहा था, लेकिन उसका कारोबार पूरी तरह बंद नहीं था। वह अपनी दुकान से उत्पादों की बिक्री करता था। एजेंसी से माल भी मंगवाता था। पुलिस भी अब उसके आर्थिक लेन-देन, कर्ज और कारोबार की वास्तविक स्थिति की जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि जिस व्यक्ति को कथित रूप से संपत्ति से बेदखल किया गया था, उसे परिवार की मार्केट में दुकान संचालित करने की अनुमति क्यों मिली हुई थी? यही सवाल अब जांच का हिस्सा बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरी
  • अभिषेक को संपत्ति से बेदखल किया गया था
  • आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद से नाराज था
  • दोस्त शनि के साथ मिलकर हत्या के बाद गहने लूटने की साजिश रची
  • बाद में शनि ने अभिषेक की भी हत्या कर दी
विज्ञापन

6 of 16
अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मार्केट में पसरा सन्नाटा, चौथे दिन भी हर किसी की जुबां पर रही हत्या की चर्चा
साउथ मलाका में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी वैश्य और बेटे अभिषेक वैश्य की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चौथे दिन भी इलाके में हालात सामान्य नहीं हो सके। जिस मार्केट में रोज सुबह से देर रात तक ग्राहकों और व्यापारियों की चहल पहल रहती थी वहां अब तक सन्नाटा पसरा हुआ है। कई दुकानें बंद रहीं, जबकि खुली दुकानों पर भी कारोबार प्रभावित दिखाई दिया।

 
विज्ञापन

7 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोग छोटे-छोटे समूहों में खड़े होकर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा करते दिखाई दिए। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर एक ही परिवार के चार सदस्यों की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर दी गई।

8 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मार्केट में नहीं लौटी रौनक स्थानीय
लोगों का कहना है कि हत्याकांड के बाद पूरे बाजार का माहौल बदल गया है। जिन दुकानों पर रोज ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां अब सन्नाटा दिखाई दे रहा है। कई दुकानदार घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जिस भवन में चार हत्याएं हुई, उसके आसपास जाने से भी लोग हिचक रहे हैं।
 

9 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल को देखने पहुंच रहे लोग
सील किए गए मकान के बाहर लोगों की भीड़ लगातार जुट रही है। दूसरे इलाकों से भी लोग घटनास्थल को देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि पुलिस किसी को भी परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दे रही है। मकान के बाहर बैरिकेडिंग और पुलिस की निगरानी जारी है। जिस परिवार को लोग वर्षों से जानते थे, उसके चार सदस्यों की एक साथ हत्या की खबर आज भी लोगों को स्तब्ध कर रही है।

 

10 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस और जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुलासे के बाद भी चर्चा कम नहीं
आरोपी शनि गुप्ता की गिरफ्तारी और हत्याकांड के खुलासे के बाद भी लोगों की जिज्ञासा कम नहीं हुई है। कई लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि इतने बड़े अपराध को केवल दो लोगों ने अंजाम दिया होगा। पुलिस जांच के हर नए पहलू पर लोगों की नजर बनी हुई है।

11 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस ने किया था ये खुलासा
प्रयागराज के साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस का दावा है कि बड़े बेटे अभिषेक ने घर में लूट के इरादे से अपने दोस्त शनि गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की थी। बाद में डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में शनि ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।

 

12 of 16
आरोपी से बरामद नकदी जेवर और अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुट्ठीगंज निवासी आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से एक किलो सोना, 360 ग्राम चांदी, एक हजार रुपये नकदी और ताले की चाभी बरामद की है। 

 

13 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात रविवार शाम पांच से छह बजे के बीच अंजाम दी गई। आरोपी शनि ने पूछताछ में बताया कि अभिषेक पिता से नाराज था। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, वर्ष 2022 में पिता ने अभिषेक को भी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। अभिषेक कर्ज में डूबा था। 

 

14 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने बीयर और सिगरेट पी
रविवार दोपहर अभिषेक ने शनि को अपनी दुकान पर बुलाया। दोनों ने साथ बैठकर कचौड़ी खाई। बीयर और सिगरेट पी। इस दौरान परिवार की हत्या कर जेवर लूटने की साजिश रची। शाम करीब पांच बजे रोजाना की तरह मीनाक्षी नीचे दुकान खोलने आई। जैसे ही उसने सीढ़ियों का दरवाजा खोला, अभिषेक ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। शनि ने उसे धक्का दिया और दोनों उसे घसीटते हुए ऊपर ले गए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

15 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की हत्या के बाद दोनों ऊपर कमरे में पहुंचे। वहां पिता वीरेंद्र और मां अनीता दोनों सो रहे थे। आरोपियों ने उन पर भी लोहे की रॉड और पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने अलमारी खंगाली और घर में रखे जेवर और कीमती सामान समेट लिए।
विज्ञापन

16 of 16
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, जांच में पता चला की शनि के बाल व डाढ़ी काफी लंबे थे घटना के बाद उसने पहचान छुपाने की नियत से बाल व डाढ़ी का कटवा दिया। साथ ही शव को बाहर निकालते वक्त आरोपी ने खुद भी मदद की थी। इस दौरान उसके हाथों में पट्टी बंधी थी जो हत्या के दौरान उसे चोट लगी थी, जब पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें