Prayagraj double murder: प्रयागराज के नैनी में इलेक्ट्रीशियन बनकर एक बदमाश घर में घुस गया। बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। मृतक अरुण कुमार टीसीआई कंपनी से सेवानिवृत्त हुए थे।
Electrician Murders Couple In Prayagraj: प्रयागराज के नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव (66) और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) की घर में घुसकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि घर में बिजली का काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नकाबपोश आरोपी घर के बाहर जाते दिख रहा है। आशंका है कि लूटपाट को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
नैनी में हुई हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार श्रीवास्तव टीसीआई कंपनी से सेवानिवृत्त थे। वह पत्नी मीना श्रीवास्तव के साथ नैनी की एडीए कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से रहते थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मनीष मध्य प्रदेश के रीवा शहर में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है। सोमवार दोपहर अरुण और उनकी पत्नी अपने घर में थे। करीब 4:15 बजे घर के किराएदार ने देखा कि मेन गेट पर कुंडी लगी हुई है। ऊपर जाकर देखा तो दोनों अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
3 of 9
Prayagraj Double Murder
- फोटो : संवाद
लहूलुहान हालत में मीना कराह रही थी, जबकि अरुण की मौके पर मौत हो चुकी थी। इसके बाद पड़ोसी को इस बारे में सूचित किया। फिर देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लखनऊ में रह रहे अरुण कुमार के बहनोई सतीश श्रीवास्तव को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को एसआरएन अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
4 of 9
मीना श्रीवास्तव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
मीना की जुबां पर आखिरी शब्द
बचाओ-बचाओ, जल्दी आओ, मुझे और अरुण को जल्दी से अस्पताल ले चलो... यह आखिरी शब्द मीना के थे, जो किरायेदार से खुद और पति की जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी, हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
वीआईपी कॉलोनी के आस-पास नशेड़ियों का अड्डा
कॉलोनी के आस-पास के क्षेत्र में शाम होते ही नशेड़ियों को जमावड़ा लग जाता है। घटनास्थल के 300 मीटर दूर एक सरकारी स्कूल के पीछे स्थित तालाब के पास नशेड़ी युवाओं को जमघट लगना आम है। शाम होते हुए दर्जनों नशेड़ी युवक खड़े मिल जाते हैं। कॉलोनी से काजीपुर और मुक्ता बिहार जाने वाले मार्ग पर भी शाम को नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
6 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
सामने एक मकान में चल रहा है निर्माण कार्य
दंपती के घर से सटे एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मोहल्ले में रहने वाले लोग काफी संयमित हैं। पड़ोसियों से अक्सर सुबह-शाम वॉक पर ही मुलाकात होती है। कंस्ट्रक्शन वाले मकान में काम करने वाले मजदूरों से भी पुलिस ने पूछताछ की। वारदात में मजदूर की भूमिका होने की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
एक ऑलमारी का खुला था लॉकर
पुलिस जांच में पता चला कि एक कमरे में रखी आलमारी का लॉकर खुला था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने वारदात के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
8 of 9
अरुण श्रीवास्तव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
दो हथियार का इस्तेमाल
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मीना और अरुण दोनों अलग-अलग कमरे में थे। जांच रिपोर्ट से पता चला कि अरुण के सिर के पीछे धारदार और मीना के सिर के पीछे किसी भारी हथियार से हमला किया गया था। पुलिस मानकर चल रही है कि दोनों ही हत्या अलग-अलग हथियार से की गई हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जमा किए हैं।
जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में घुसे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मुंह पर गमछा बांधकर घर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।- विवेक चंद यादव, डीसीपी, यमुनानगर