कोरोना ने शुक्रवार को अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के 14 कर्मचारियों के साथ बाई का बाग स्थित पुलिस चौकी के दो जवान, एसजीपीआई में उपचार करा रहे मुट्ठीगंज के एक व्यक्ति के परिवार के तीन लोगों के साथ कुल 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
2 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि बैंक को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंक कर्मियों के पिछले 10 दिनों में संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पॉजिटिव आने वाले लोगों में पांच की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट से आई है। सर्वे के दौरान इन पांचों में जुकाम, बुखार, खांसी के लक्षण मिले थे। इसके बाद टीम भेजकर एंटीजन टेंस्ट कराया गया। इतनी बड़ी संख्या पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
3 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस स्थित निजी बैंक के मैनेजर चार दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे। उसके संपर्क में होने पर बैंक के सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई। शुक्रवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मैनेजर की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
4 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बैंक में पिछले 10 दिनों में सैकड़ों लोगों का आना-जाना हुआ है। इसके अलावा पॉजीटिव पाए गए बैंक कर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इससे संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दूसरी ओर, शहर के मुट्ठीगंज, ममफोर्डगंज, लीडर रोड, शिवकुटी, करेली, चौक, भावापुर, रेलवे कालोनी, झलवा आदि इलाकों में भी शुक्रवार को पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इसमें मुट्ठीगंज को छोड़कर अन्य में सोर्स का पता नहीं चल सका है। सभी की जांच जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत के आधार पर कराई गई। 31 नए मामले सामने आने से जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ गई है। सीएमओ के मुताबिक इन सभी इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
6 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अधीक्षण अभियंता गंगापार का दफ्तर सील
लिपिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद शुक्रवार की शाम विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अक्षीक्षण अभियंता दफ्तर को सील कर दिया गया। इसी के साथ कर्मियों को क्वारंटीन करा दिया गया है। साथ ही लिपिक के संपर्कियों की तलाश की जा रही है। अधीक्षण अभियंता द्वितीय गंगापार के जार्ज टाउन स्थित दफ्तर में तैनात लिपिक की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर शाम उनके दफ्तर को सील किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश सिंह शनिवार को सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। वह कोटवां-बनी जाने के साथ बेली, कॉल्विन का भी दौरा कर सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। लेकिन विभागीय अफसरों के मुताबिक अस्पतालों का निरीक्षण कर वह विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री यहां शुक्रवार की देर रात आए हैं। वह सर्किट हाउस में रुके हुए हैं।
8 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
आज छह स्थानों पर होगी जांच, 389 के लिए गए नमूने
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार के कई इलाकों में लिए गए स्वाब सैंपल में कुल 389 नमूने लिए गए। इसके लिए शहर के छह स्थानों पर टीम को भेजा गया था। टीमों ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वाब सैंपल कलेक्ट किया। सीएमओ की सूचनानुसार शुक्रवार को 429 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, एसीएमओ डॉ. सत्येेंद्र राय ने बताया कि शनिवार को नागरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भोला का पुरवा, दारागंज, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की कीडगंज, बेनीगंज शाखा, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला में एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक टीमें मौजूद रहेंगी। जिसको भी कोरोना की जांच करानी हो वह इन स्थानों पर पहुंचकर जांच करा सकता है।
9 of 10
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
11 की रिपोर्ट निगेटिव, गए घर
कोटवा-बनी और एसआरएन चिकित्सालय से शुक्रवार को 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। कोटवां बनी से जिन व्यक्तियों को छुट्टी दी गई, उसमें चार कोलहन टोला, एक गद्दोपुर फाफामउ, एक दारागंज, एक सोरांव का है। जबकि, एसआरएन से चार लोगों को छुट्टी दी गई है। इसमें दो अल्लापुर, एक एसआरएन का कर्मचारील, एक फूलपुर का निवासी है।
एसआरएन के दोनों वार्ड फुल, सस्पेक्टेड वार्ड में रखे गए मरीज
कोरोना के 31 मरीजों के सामने आने से शुक्रवार को एसआरएन को कोविड वार्ड नंबर आठ और सात फुल हो गया है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मरीजों को वार्ड नंबर नौ में रखा गया है। वार्ड नौ में अभी तक संदिग्ध मरीज रखे जा रहे थे। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उसे कोविड वार्ड में बदलकर मरीजों को भर्ती कर लिया गया है। उधर, कोटवा-बनी में भी 45 मरीज हो गए हैं।