प्रयागराज के फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को हुए हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। एक सप्ताह पहले लीकेज की सूचना दी गई थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था।
प्रयागराज में कोल्ड स्टोर के धराशायी होने का 58 सेकंड का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे से ठीक पहले ही कुछ लोग वीडियो बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में दिख रहा है कि बिल्डिंग धीरे-धीरे हिल रही है। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में कुछ लोग बोल रहे हैं कि अब बिल्डिंग गिर जाएगी और कुछ ही देर में इमारत भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
2 of 16
कोल्ड स्टोरेज में हादसे के बाद मलबे में दबीं आलू की बोरियां
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो से सवाल उठ रहे हैं कि जब लोगों को पता चल गया था कि कोल्ड स्टोर ढहने वाला है तो शोर मचाकर मजदूरों को वहां से निकाला क्यों नहीं गया। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि हो सकता है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा पहले गिर गया हो, इसलिए मौके पर मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
3 of 16
हादसे के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से सरिया लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को हुए हादसे से मोरहू के मोहरिया निवासी ऑपरेटर जगदीश का परिवार उजड़ गया। जगदीश अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पीछे दो मासूम बेटे, पत्नी, बूढ़ी मां और भाई का भरा-पूरा परिवार है, जो अब बेसहारा हो गया है।
4 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
जगदीश की पत्नी साधना देवी के अनुसार यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। साधना देवी ने नम आंखों से बताया कि उसके पति तीन दिन से काफी परेशान थे। पूछने पर बताया था कि कोल्ड स्टोर में लगी गैस की टंकी में लीकेज है, जिसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के पहले पति जगदीश ने कोल्ड स्टोर के मुंशी राम मूरत को अमोनिया गैस की टंकी में लीकेज होने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने खुद बताया था कि गैस रिस रही है, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
6 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
मां निर्मला देवी और पिता अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले टंकी को ठीक करने के लिए एक व्यक्ति आया था, लेकिन बिना मरम्मत किए ही लौट गया। इसके बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कहा कि अगर उसी दिन टंकी ठीक हो जाती तो शायद आज हमारे घर का चिराग न बुझता।
विज्ञापन
7 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद दबी आलू की बोरिया
- फोटो : अमर उजाला
बेटे समर और अमर ने कहा कि हादसे में पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
8 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार और मुंशी लापता, परिजनों को नहीं मिल रही अपनों की सही जानकारी
फाफामऊ के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले और घायल मजदूरों के परिजन अपनों की सही जानकारी के लिए भटक रहे हैं। बिहार के सलखुआ निवासी मृतक सनोज चौधरी के परिजनों का कहना है कि घटना की खबर मिलते ही उन्होंने मजदूरों को बिहार से लाने वाले ठेकेदार बलबीर यादव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है।
9 of 16
मलबे सेआलू की बोरियां बाइक पर लादकर ले जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरों को कोल्ड स्टोर में लाने वाला बलबीर यादव खुद बिहार के सलखुआ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। इसी तरह कोल्ड स्टोर के मुंशी अजीत निवासी बिहार और स्थानीय मुंशी राम मूरत के मोबाइल नंबर भी हादसे के बाद से बंद हैं। इन तीनों के अचानक संपर्क से बाहर होने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं पता चल पा रहा है कि उनके अपने किस अस्पताल में भर्ती हैं या उनकी स्थिति कैसी है।
10 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व मंत्री अंसार अहमद, बेटे-भतीजे को जेल, जिला उद्यान अधिकारी निलंबित
फाफामऊ कोल्ड स्टोर हादसे में मुख्य आरोपी सपा नेता व पूर्व मंत्री अंसार अहमद, उनके बेटे मंजूर व भतीजे अलाउद्दीन को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी सौरभश्रीवास्तव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया। सभी चार मृतकों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जबकि घायलों की संख्या 14 से बढ़कर 17 हो गई है।
11 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फाफामऊ के चंदापुर गांव में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के मालिक अंसार अहमद समेत सात लोगों को नामजद किया है और पांच अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। नामजद लोगों में सपा नेता के पुत्र मंजूर, भतीजा एवं कोल्ड स्टोर का साझेदार अलाउद्दीन, प्रबंधक उस्मान समेत मोहम्मद असलम बाबा, जावेद, मोहम्मद इरफान के नाम भी शामिल हैं।
12 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेके गए मलबे से सरिया निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को प्रयागराज आए प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त निदेशक उद्यान के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो दुर्घटना के कारणों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देगी। रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
13 of 16
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतकों के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी शीतगृहों की कराई जाएगी जांच
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को घटना से सबक लेते हुए सभी संचालित शीतगृहों के मानक की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।
14 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संचालक को करनी होगी किसानों के नुकसान की भरपाई
कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बड़ी मात्रा में आलू मलबे में दबकर नष्ट हो गए। मंत्री ने कोल्ड स्टोर में भंडारित किसानों के आलू के मूल्य की भरपाई शीतगृह संचालक से शीघ्र कराने के निर्देश दिए हैं।
15 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे दिन भी जारी रहा बचाव व राहत कार्य, पहुंचे अफसर
कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने के दूसरे दिन भी राहत व बचाव कार्य जारी रहा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने डीएम मनीष कुमार वर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं।
मलबे से ईंट निकालकर स्कूटी पर लादकर ले जाता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
अमोनिया गैस के रिसाव से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने व राहत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए। घायल 17 लोगों का बेली व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में उपचार जारी है।