महानवमी पर सोमवार को पूजा पंडालों में महानवमी की सविधि आराधना के साथ फूलों, रंग-बिरंगी झालरों की सजावट के अलावा तरह-तरह के रूपों वाली प्रतिमाओं-पंडालों के दर्शन के लिए घर-घर से लोग निकले। इस दौरान पंडालों में कतारबद्ध भक्तों के बीच जगत जननी के जयकारे गूंजते रहे।
जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक नृत्यों से इस मौके को संगीतमय बनाया गया। आखिरी दिन झांकी दर्शन के लिए सड़कों रात भर रेला उमड़ता रहा। इससे एक बारगी दिन -रात के फर्क नजर नहीं आए। महानवमी पर पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई।
सुसज्जित पूजा पंडालों में आदिशक्ति स्वरूपा की नयनाभिराम झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रात को बाइक सवार युवकों की टोलियां एक से दूसरे पंडालों की ओर फर्राट भरती रहीं तो अशोक नगर, सदरबाजार, कटरा समेत कई जगहों पर कार सवार भक्तों की भीड़ से सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। करेलाबाग, करेली, अतरसुइया, शास्त्रीनगर, अल्लापुर, बाई का बाग, लूकरगंज, कर्नलगंज, कटरा के पूजा पंडालों में रात भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सैनिक कॉलोनी में सोमवार को पूर्वांचल जन कल्याण समिति के पंडाल में महानवमी पर सिद्धिदात्री स्वरूप में देवी की सविधि आराधना की गई। फूलमाला, नारियल, चुनरी अर्पित कर मां से लोक मंगल और जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। पंडाल में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। व्यवस्था की देखरेख अजय कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
2 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
देवी के जयकारों से गूंजा मंगल विहार
प्रयागराज। कालिंदीपुरम स्थित मंगलविहार सोसाइटी में स्थापित देवधाम मंदिर में सोमवार को नवरात्र के अंतिम दिन यज्ञ आहुति, कन्या भोज के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हवन-पूजन के दौरान देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। सोसाइटी के सचिव शिव गोपाल सिंह (गोपालजी) ने बताया कि भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान महिलाओं ने देवी गीत गाएं। बाहर से आए कलाकारों ने अपने भक्ति गीतों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगल विहार सोसाइटी के अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, राजकमल श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, शुभम राय, चंद्रदत्त गौतम, एमबी माथुर दिलीप गौड़ आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।
विज्ञापन
3 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
पंडालों में धुनुचि नृत्य, ढाक की थाप पर झूमे श्रद्धालु
प्रयागराज। पूजा पंडालों में सोमवार को बंगीय संस्कृति की झलक हर किसी का ध्यान खींचती रही। महानवमी पर सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा के दौरान जगत तारन, बाई का बाग समेत अन्य पंडालों में धुनुचि नृत्य की झलकियां देखते बनीं। धुनुचि नृत्य के अलावा शंखध्वनि और ढाक वादन भी हुआ। एक तरफ ढाक गूंज रहे थे, तो दूसरी ओर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर झूमते रहे।
4 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र व्रत का पारण आज
सोमवार को महानवमी पूजा के साथ ही शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान पूरे हो गए। इसी के साथ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति की। कलश विसर्जन मंगलवार को होगा। मंगलवार को नवरात्र व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
5 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
पूजा पंडालों में उमड़ रही भीड़।
विज्ञापन
6 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
घूरपुर के इरादतगंज में सजा पूजा पंडाल।
विज्ञापन
7 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खुल्दाबाद में सजा पूजा पंडाल।
8 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खुल्दाबाद में न्याय की देवी के रूप में सजा पूजा पंडाल।
9 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नीमसराय में सजाई गई मां दुर्गाजी की प्रतिमा।
10 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र की नवमी पर बाई का बाग स्थित पूजा पंडाल में दर्शन पूजन को जुटी श्रद्घालुओं की भीड़।
11 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र की नवमी पर बाई का बाग स्थित पूजा पंडाल में दर्शन पूजन को जुटी श्रद्घालुओं की भीड़।
12 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र की नवमी पर बाई का बाग स्थित पूजा पंडाल में दर्शन पूजन को जुटी श्रद्घालुओं की भीड़।
13 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
साउथ मलाका प्रयाग संगीत समिति स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना करते पुजारी।
14 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
साउथ मलाका प्रयाग संगीत समिति स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन पूजन को जुटी श्रद्घालुओं की भीड़।
15 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
लूकरगंज स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ सेल्फी लेते श्रद्घालु।
16 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
अतरसुइया स्थित पूजा पंडाल को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर आधारित बनाया गया है।
17 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
जगत तारन डिग्री कालेज में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
18 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
सोमवार को कर्नलगंज दुर्गा पूजा पंडाल में आरती की गई।
19 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
20 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
21 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया।
22 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया।
23 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
सांसद केसरी देवी पटेल से मुलाकात करते किन्नर।
24 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
बंशी भवन में स्थापित टैगोर टाउन बारवारी के ढ़ाकियों ने बजाया ढ़ाक।
25 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
जगत तारन डिग्री कालेज दुर्गा पूजा पंडाल में मेले सा माहौल लोगाें ने की खरीदारी।
26 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
27 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
कटरा रामलीला मैदान में सोमवार को युद्घ का मंचन करते कलाकार।
28 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
नवरात्र की नवमी पर मठ गद्दी में हवन पूजन करते मंहत नरेंद्र गिरि।
29 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
सोमवार को कटरा रामलीला कमेटी कीे ओर से राम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया।
30 of 31
navratri in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
कटरा रामलीला मैदान में सोमवार को युद्घ का मंचन करते कलाकार।