prayagraj me flood
- फोटो : प्रयागराज
मुख्यमंत्री के आने से पहले शिविरों में सबकुछ ओके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले राहत शिविरों का पूरा स्वरूप ही बदल गया था। सुबह पहुंचे लोगों को लगा कि वे कहीं किसी आयोजन में तो नहीं पहुंच गए। न्यू कैंट शिविर में टेंट लग गया था। परिसर में घुसते ही चिकित्सकों की टीम दवा के साथ मौजूद रही तो स्टाल लगाकर पोषण की जानकारी भी दी जा रही थी। भूट्टा, फल आदि की मदद से रंगोली बनाई गई थी। इतना ही नहीं वहां साउंड सिस्टम के साथ एलईडी भी थी। मुख्यमंत्री के आने से पहले उस पर दंगल फिल्म दिखाई जा रही थी। बाहर बरामदे में बैट, गेंद, बैडमिंटर, कैरम, लूडो समेत बच्चों के खेलने की कई वस्तुएं थीं। लूडो आदि का तो वितरण भी किया गया था। वहां कई मैंगजीन, अखबार भी रखे थे। बच्चों ने बताया कि सुबह उन्हें योग भी कराया गया। इसी तरह का नजारा उमराव सिंह इंटर कालेज, ऋषिकुल हाईस्कू, महबूब अली इंटर कालेज राहत शिविर में भी रहा। महबूब अली इंटर कालेज में परिसर में रातों रात इंटरलॉकिंग कर दी गई थी। वहीं उमराव सिंह में बाढ़ पीड़ितों के लिए शुक्रवार को लाइब्रेरी भी खोल दी गई। इस माहौल से खुश शरणार्थियों का कहना था कि काश, मुख्यमंत्री शुरू में ही जाते...।