प्रयागराज के ईश्वर शरण कॉलेज की छात्रा की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए उसके दोस्त से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। उसने बताया कि उसकी छात्रा से साल भर से जान पहचान थी और दोनों की मुलाकात भी होती रहती थी। लेकिन हत्या की बात से वह इनकार करता रहा। वह पूर्व में दिए अपने बयान को ही दोहराता रहा कि अज्ञात हमलावरों ने उसे मारपीट कर मौके से भगा दिया था। उधर पुलिस उसके दोस्त दीपक से भी पूछताछ करती रही। इसके अलावा आरोपियों के तीन अन्य दोस्त भी पुलिस के रडार पर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 23 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज किए जाने के बाद ही रात में पुलिस ने छात्रा के दोस्त अमन सिंह निवासी आजमगढ़ को हिरासत में ले लिया था। अमन भी ईश्वर शरण कॉलेज का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और सलोरी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह छात्रा से मिलने गया था और इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
BA student murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वह जान बचाकर भाग निकला, लेकिन उसकी दोस्त वहीं रह गई थी। पुलिस का दावा है कि वह बार-बार बयान बदल रहा है और इस वजह से मामले में उसकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस उससे पूछताछ में जुटी रही। अमन ने बताया कि नवंबर 2020 से उसकी छात्रा से जान पहचान थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। कोरोना के चलते कक्षाएं ऑनलाइन ही चल रही थीं। साथ ही छात्र-छात्राओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना था।
विज्ञापन
3 of 6
BA student murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसी के माध्यम से उसे छात्रा का नंबर मिला और फिर उसने उससे बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद वह उससे मिलने जुलने भी लगा। हालांकि हत्या की बात से वह इनकार करता रहा। वह यही कहता रहा कि उसने छात्रा को नहीं मारा। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खुद के बयानों में विरोधाभास है। वह अलग-अलग बातें कर रहा है। मौके से भागने के बाद भी फोन होने के बावजूद उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी, इसका उसके पास जवाब नहीं है। यह बातें. उसे शक के घेरे में खड़ा करती हैं। उससे पूछताछ जारी है।
4 of 6
BA student murder case
- फोटो : अमर उजाला
दीपक से भी घंटों पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि आरोपी अमन की कॉल डिटेल के आधार पर हिरास में लिए गए उसके दोस्त दीपक से भी लगातार पूछताछ की गई। दीपक ने पुलिस को बताया कि मौके से भागने के बाद रात में अमन ने उसे फोन कर घटना की बाबत बताया था। वह बेहद डरा हुआ था और उसने यह भी बताया था कि अज्ञात लोगों ने उस पर व उसकी दोस्त पर हमला किया। सूत्रों का कहना है कि अमन व दीपक ने उस रात अपने तीन अन्य दोस्तों से भी बातचीत की थी। जिसके बाद से पुलिस के रडार पर वह तीनों भी हैं उनकी तलाश देर रात तक की जाती रही।
विज्ञापन
5 of 6
BA student murder case
- फोटो : अमर उजाला
अमन का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
अमन के लगातार बयान बदलने के कारण से पुलिस उसे फिलहाल मुख्य संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। वह जो भी बयान दे रहा है, उसके बाबत सीडीआर से मिलान कराया जाएगा कि उसकी बातों में कितनी सच्चाई है। इसके अलावा उसका डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
दो दर्जन मोबाइल नंबर सर्विलांस पर
हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। एसओजी को ऐसे एक दर्जन मोबाइल नंबरों के बारे में पता चला है जो घटना के वक्त घटनास्थल के आसपास एक्टिव थे। इन सभी नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।