प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : पीटीआई।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्वि्टर) अकाउंट पर महाकुंभ दौरे की कई तस्वीरें साझा करत हुए लिखा प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा, अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर हर गंगे। उन्होंगे आगे लिखा प्रयागराज के दिव्य भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और आध्यात्म का संगम हर किसी को अभीभूत कर रहा है। पावन पुण्य स्नान की कुछ तस्वीरें।