रंगदारी मांगने के प्रकरण में सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई व पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम की संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया है। धूमनगंज थाने में दर्ज मामले में पहले ही कुर्की वारंट का तामीला कराया जा चुका है। फिलहाल, अशरफ फरार चल रहा है। यह आदेश एसीजेएम सुरेश कुमार दुबे ने विवेचक संजय कुमार द्विवेदी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।