Prayagraj News : छोटी दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
पटाखा बाजार में दिन भर रही रौनक, खूब बिका लाई-लावा
छोटी दिवाली के दिन पटाखा बाजार में करोड़ों रुपये के पटाखे बिक गए। एंग्लो बंगाली, केएन काटजू एवं अन्य मैदानों में लगी पटाखे की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिन भर रही रही। फैंसी पटाखे की बिक्री ज्यादा हुई। बाजार में ईको फ्रेंडली पटाखों का इस बार जोर है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे भी लोगों ने कम ही खरीदे। ग्रीन पटाखों में इस बार फिश लाइटिंग की डिमांड है। पांच सौ रुपये से ज्यादा की रेंज में यह ग्रीन पटाखा लोगों की पसंद बना हुआ है। कारोबारी मुन्ना खत्री ने बताया कि ब्लू हैवन पटाखा भी लोगों नेे पसंद किया। जो आकाश में पहुंच कर सूरज की रोशनी सरीखा नीला जाल बुनता है।
थोक कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि ड्रोन पटाखे भी लोग पसंद कर रहे हैं। जो ऊपर जाकर नीचे की तरफ ऐसे रोशनी फेंकेगा, जैसे कैमरे से फ्लैश लाइट चमक रही हो। उधर बाजार में फैंसी पटाखों की बहार रही। हेलिकॉप्टर, पप्पू शॉवर, मिस्ट्रो, लेजर, बिग शॉट, ब्रेक आउट, स्पिनर, फ्लॉवर पॉट, मिस्टीरिया 120, गोल्डन लॉयन, कलर कोटी आदि इको फ्रेंडली पटाखे भी लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदे। परंपरागत फुलझड़ी, चकरी, अनार, रॉकेट भी लोगों ने खरीदे। इसी तरह लाई-लावा, चीनी से बने खिलौने की बिक्री ने भी रविवार को जोर पकड़ा। दिवाली पर पूजन के लिए लक्ष्मी, गणेश, भगवान शंकर, कुबेर, हनुमान जी, सरस्वती मां की मूर्तियां भी देर रात बिकती रहीं।