जूना अखाड़े के दो संतों समेत तीन लोगों की महाराष्ट्र के पालघर में पीटकर की गई हत्या के मामले को लेकर साधु समाज में आक्रोश बढ़ गया है। इस मुद्दे पर सभी अखाड़ों के महंत जूना अखाड़े के साथ आ गए हैं। आवाहन अखाड़े के अलावा श्रीपंच पंच निर्मोही अणि अखाड़े की हुई बैठकों में हजारों नागा साधुओं के साथ लॉकडाउन बाद महाराष्ट्र कूच के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। इस घटना को लेकर संत समाज में विरोध का सिलसिला जारी है।