Prayagraj News : युवती की हत्या के बाद सड़क पर जाम लगाते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
हिंसात्मक प्रदर्शन को व्यापारियों ने बताया अनुचित
प्रयागराज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को व्यापारियों ने व्यापार के लिए हानिकारक बताया है। शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में व्यापारियों ने हिंसात्मक प्रदर्शन को अनुचित बताया। यह भी कहा कि कोरोना के बाद से अब तक बाजार पूरी तरह से उबर नहीं सका है। ऐसे में इस तरह के दंगों की वजह से व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
सिविल लाइंस में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रयागराज गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर है। दशकों से यहां शांति और अमन है। शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की वजह से दंगा ज्यादा बढ़ नहीं सका। इसके लिए संगठन सभी अफसरों का आभार भी व्यक्त करता है। कहा गया कि जिले में शांति स्थापित करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक सुल्तानिया, अभिषेक केसरवानी, टीटू गुप्ता, पीयूष पांडेय, आयुष गुप्ता, हिमांशु केसरवानी, शानू चौरसिया, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।