फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में रेलमंत्री के इस्तकबाल के लिए स्टेशनोें पर बदल दिए नाम, जानिए नए स्टेशनों का कोड

Sun, 23 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेलमंत्री पीयूष गोयल के इस्तकबाल के लिए इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट, इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशनों पर क्रमश: प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज संगम एवं प्रयागराज रामबाग के बोर्ड लगा दिए गए। रेल मंत्री का प्रयागराज आगमन रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद होगा। इसलिए उनके आने से पहले शनिवार को इन चारों स्टेशनों पर उनके  नए नाम लिखने का काम दिन भर जारी रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
चारों स्टेशनों पर उनका नया नाम लिखे जाने के साथ ही जंक्शन, सिटी और प्रयागराज संगम से चलने वाली ट्रेनों में भी इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखे जाने का अभियान दिन भर चला। प्रयागघाट (अब प्रयागराज संगम) स्टेशन पर शनिवार को रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों के बोर्ड बदलने का काम पूरा किया। इसमें प्रयागराज संगम पैसेंजर, फैजाबाद पैसेंजर, नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी व प्रयागराज संगम बरेली पैसेंजर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन पर भी संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा गया। हालांकि संगम एक्सप्रेस के सभी कोच में प्रयागराज नहीं लिखा जा सका। इसके अलावा स्टेशन पर लगे डिजिटल साइन बोर्ड पर भी बदलाव का काम फिलहाल बाकी है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि शीघ्र ही डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भी बदलाव कर दिए जाएंगे। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज संगम और प्रयागराज रामबाग का नया कोड जारी

प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी के बाद रेलवे बोर्ड ने शनिवार को प्रयागराज संगम और प्रयागराज रामबाग का नया कोड भी जारी कर दिया। प्रयागराज संगम का कोड पीवाईजीएस रखा गया है। प्रयागघाट नाम होने के दौरान इसका कोड पीवाईजी था। इसी तरह प्रयागराज रामबाग का कोड पीआरआरबी किया गया है। इलाहाबाद सिटी नाम के दौरान यहां का कोड एएलवाई था। हालांकि ये कोड  रेलवे के क्रिस सॉफ्टवेयर में शनिवार की रात नौ बजे तक फीड नहीं किए जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्टेशन का नाम            स्टेशन का कोड

प्रयागराज जंक्शन        पीआरवाईजे (PRYJ)
प्रयागराज छिवकी        पीसीओआई (PCOI )
प्रयागराज रामबाग    पीआरआरबी    (PRRB)
प्रयागराज संगम        पीवाईजीएस (PYGS)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें