फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2020 : इंटरव्यू में मुद्दा बना माफिया मुख्तार अंसारी, विकास दुबे पर भी पूछे गए सवाल

Wed, 07 Apr 2021 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
पीसीएस के इंटरव्यू में पूछे सवाल - फोटो : अमर उजाला
‘मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए जाने और विकास दुबे से जुड़े मामले को आप किस तरह से देखते हैं?’ पीसीएस-2020 के इंटरव्यू के छठवें दिन एक अभ्यर्थी से यह सवाल किया गया। यह भी पूछा गया, ‘एनकाउंटर पर आपका क्या कहना है?’ अभ्यर्थी के जवाब देने पर एनकाउंटर और इसके समाधान से जुड़े नए सवाल फिर सामने रख दिए गए। इस मुद्दे पर सवाल-जवाब का सिलसिला काफी देर तक चला।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
मंगलवार को इंटरव्यू के लिए दोनों सत्रों में 56-56 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दोनों ही सत्रों में दो-दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 108 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक अभ्यर्थी से पूछा गया, ‘गांधी जी अगर चाहते तो भगत सिंह की फांसी माफ करवा सकते थे, पर उन्होंने नहीं करवाया, आपका क्या मानना है?’
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
इंटरव्यू देने के बाद आयोग से बाहर आकर अभ्यर्थी ने बताया कि उससे देश के विभाजन से जुड़ा सवाल भी किया गया, जिसका जवाब देना काफी कठिन था।
पूछा गया, ‘देश के विभाजन के वक्त काफी लोग बेघर हो गए, कई की मौत हो गई, क्या विभाजन और बेहतर तरीके से हो सकता था? अगर आप गांधी होते तो क्या करते? क्या लोगों को आने-जाने का समय देते?’

4 of 6
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992
एक अभ्यर्थी से पूछा कि आपने वेब सीरीज स्कैम 1992 देखी है? किस पर बनी है यह? हर्षद मेहता क्या था उसमें और वह क्या करता था? अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि विस्तार से नहीं देखी है। इस पर इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य ने कहा कि अभी तो आपने कहा था कि देखी है, अब बताना पड़ेगा कि वह क्या था?

 
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @ICC
खेल को बताया हॉबी तो लगी सवालों की झड़ी
एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपकी हॉबी क्या है, तो जवाब दिया कि खेल उसकी हॉबी है। फिर क्या था, सवालों का सिलसिला चल पड़ा। अभ्यर्थी से पूछा गया, ‘भारत-इंग्लैंड के तीसरे वनडे के बारे में बताओ। किसने कैच ड्रॉप किया था? अंतिम ओवर किसने डाला? नो बॉल किसने डाली?’, ‘स्पोर्ट्स को कैसे प्रमोट करेंगे? सारा ग्लैमर क्रिकेट में ही क्यों है? ओलंपिक में भारत अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं करता?’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI
फिर सवाल आया, ‘क्रिकेट में इतनी समस्या है, मैच फिक्सिंग, बेटिंग। क्या क्रिकेट को बैन कर देना चाहिए?’ इसके बाद पूछा, ‘स्पोर्ट्स पर आधारित एक मूवी आ रही है, उसका नाम बताओ।’ अभ्यर्थी ने कहा कि जानकारी नहीं है तो इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य ने कहा कि आप स्पोर्ट्सपर्सन हैं। आपको पता होना चाहिए। क्या आप सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देते हैं?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें