फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गड़ासा-कुल्हाड़ी से मां-बेटे को काट डाला, इसलिए महिला ने अपने दो बेटों के साथ की दोनों की हत्या; तस्वीरें

Wed, 12 Mar 2025 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

यूपी के कौशांबी जिले में गड़ासा और कुल्हाड़ी से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। मां और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
kaushambi double murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। चायल के काजू गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर गड़ासा और कुल्हाड़ी से मां-बेटे की हत्या कर दी गई। वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मामले तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने आईजी प्रेम गौतम भी पहुंचे। थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले ही मुंबई से आया था सरबजीत
काजू निवासी संगम लाल दिवाकर मुंबई में टैक्सी ड्राइवर हैं। बड़ा बेटा सरबजीत उर्फ कल्लू भी पिता के साथ रहकर फर्नीचर का काम करता था। माह भर पहले वह घर आया था। पुलिस सूत्रों मुताबिक, रविवार शाम गांव के ही संतोष सरोज के घर में कोई नहीं था तो संगम लाल का छोटा बेटा आशीष उर्फ सत्यजीत उसकी बेटी से मिलने गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिला ने की शिकायत, पुलिस ने न सुनी
कुछ देर बाद संतोष की पत्नी शांति को आता देख वह भाग निकला। उसकी चप्पल वहीं छूट गई। दूसरे दिन सुबह आशीष अपने बड़े भाई सरबजीत (22) के साथ चप्पल लेने संतोष के घर पहुंचा। शांति ने चप्पल देने से इनकार करते हुए उलाहना दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई। शांति ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर शांति और उसके दोनों बेटे गुस्से में थे।

 

4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी और गड़ासा से मां-बेटे को काट डाला
रात करीब नौ बजे बड़ा बेटा शनि कुल्हाड़ी लेकर संगम लाल के घर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। पीछे से शांति और उसका छोटा बेटा भी गड़ासा लेकर पहुंच गए। सरबजीत ने जैसे ही दरवाजा खोला। तीनों ने उस पर हमला बोल दिया। बचाने पहुंची सरबजीत की मां संगीता (45) पर भी प्रहार किए।

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमला कर फरार हो गए आरोपी
ग्रामीणों को ललकारता देख हमवलावर भाग निकले। खून से लथपथ मां-बेटे को ग्रामीण मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाक्टरों ने सरबजीत को मृत घोषित कर दिया। दो घंटे बाद संगीता ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दिहुली नरसंहार: ढाई घंटे तक चला था खूनी खेल, हर तरफ लाशें ही लाशें, जो जहां उसे वहीं किया ढेर; कांप गई थी रूह
 
विज्ञापन

6 of 7
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आईजी समेत सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई सत्यजीत की तहरीर पर पुलिस ने शांति देवी, श्रवण व शनि के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी श्रवण कुमार को पुलिस ने रात को ही गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: 'फोन में दूसरी लड़कियों के फोटो', कत्ल के बाद प्रेमिका की लाश संग किया ये काम; शिवम ने बताया पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरबजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां व बेटे के हत्या के मामले में थानाध्यक्ष जगदीश कुमार व हल्का उपनिरीक्षक विजय पाल और बीट आरक्षी राजकुमार को निलंबित किया गया है। घटना की जांच सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी को दी गई है। एक हत्यारोपी पकड़ा गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।- राजेश कुमार सिंह, एएसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें