जान से मारने की धमकी देने के मामले में भदोही के विधायक विजय कुमार मिश्र सहित चार लोगों की जमानत स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने मंजूर कर ली है। इससे पूर्व सभी ने बुधवार को स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की । जमानत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर जमानते दाखिल करने पर रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डा0 बालमुकुंद ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता ताराचन्द्र गुप्ता को सुनकर दिया है।