हादसे के बाद संगम की कुछ ऐसी है तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है। आज प्रयागराज में करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौनी अमावस्या का महूर्त कल रात से शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति को लेकर बात कर चुके हैं।