फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर हो गया प्रयागराज, एक दिन में इतने करोड़ रही आबादी; तस्वीरें

Wed, 15 Jan 2025 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मकर संक्रांति पर प्रयागराज विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला शहर हो गया। प्रयागराज एक दिन के लिए इतने करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला शहर बना। इसमें देश-विदेश से भी लोग आए।
विज्ञापन
1 of 13
Mahakumbh 2025 - फोटो : PTI
मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में यह उपलब्धि दर्ज हुई।

एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी चार करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। मकर संक्रांति पर यहां 3.50 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। जिले की आबादी तकरीबन 70 लाख के आसपास है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालु और प्रयागराज की आबादी को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 4.20 करोड़ हो जाती है। दुनिया में जापान का टोक्यो सर्वाधिक आबादी वाला शहर है। 



 
विज्ञापन

3 of 13
स्नान के लिए उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
2.93 करोड़ आबादी के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर
यहां की आबादी 3.74 करोड़ के आसपास है। 2.93 करोड़ आबादी के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इस हिसाब से 4.20 करोड़ आबादी के साथ प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे बड़ा शहर बन गया। 

4 of 13
स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
पौष पूर्णिमा पर 1.75 करोड़ लोगों ने लगाई थी पुण्य की डुबकी
खास बात यह भी है कि मंगलवार को प्रयागराज की आबादी विश्व के कई देशों से ज्यादा रही। महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 1.75 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई थी। 
विज्ञापन

5 of 13
स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व
अगर उस आंकड़े को मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करने वालों की संख्या से जोड़ा जाए तो यह संख्या 5.25 करोड़ बैठती है। अभी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
अमावस्या पर छह से आठ करोड़ के बीच श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में प्रयागराज 29 जनवरी को भी विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनने जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
स्नान के लिए उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
सर्वाधिक आबादी वाले विश्व के पांच शहरों की अनुमानित आबादी
टोक्यो - 3.74 करोड़
दिल्ली - 2.93 करोड़
शंघाई - 2.63 करोड़
साओ पाउलो - 2.18 करोड़
मैक्सिको सिटी - 2.16 करोड़

8 of 13
स्नान पर्व पर अमृत स्नान को इंष्टदेव संग पहुंचे जूना अखाड़ के नागा - फोटो : शिव त्रिपाठी
सर्दी भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की डगर
प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को सनातन परंपरा के सबसे बड़े मानव समागम का वृहद रूप दिखा। हर तरफ स्नानार्थियों की आस्था उमड़ती रही। मेला क्षेत्र के अलावा प्रमुख मार्गों पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही।

9 of 13
स्नान पर्व पर अमृत स्नान को इंष्टदेव संग पहुंचे जूना अखाड़ के नागा संनयासी - फोटो : शिव त्रिपाठी
मां गंगा और भोले बाबा के जयकारे
आस्था की नगरी में तरह-तरह के रंग दिखे। लोग मां गंगा और भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए चलते रहे। उत्साह और जयकारों के बीच कई किमी की पैदल यात्रा की थकान और सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा न सकी।

10 of 13
स्नान करते साधु संत - फोटो : PTI
पौष पूर्णिमा पर ही करीब डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और आसपास के घाटों पर डुबकी लगाई थी। अगले दिन यानी मंगलवार को मकर संक्रांति का अमृत स्नान पर्व रहा।

11 of 13
स्नान करतीं महिला साधु संत - फोटो : PTI
ऐसे में करीब 10 लाख कल्पवासी व उनके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मेला क्षेत्र में ही रुक गए और स्नान किया। इनके अलावा अखाड़े और अन्य संत व उनके अनुयायी भी सोमवार तक मेला क्षेत्र में पहुंच गए थे। 

 

12 of 13
स्नान पर्व संगम तट पर अमृत स्नान को पहुंचे अनी अखाडे़ के संत महात्मा - फोटो : शिव त्रिपाठी
मेला क्षेत्र के साथ प्रमुख मार्गो पर भी जबरदस्त भीड़
वहीं, मंगलवार को भी स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही सभी मार्गों पर सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आए। स्थिति यह रही कि काली मार्ग, बांध, सभी पांटून पुलों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची। हर तरफ श्रद्धालुओं, संतों व उनके अनुयायियों की ही भीड़ नजर आई।

 
विज्ञापन

13 of 13
स्नान करते हुए साधु संत - फोटो : PTI
भजन गाते हुए चल रहे थे लोग
साथ न छूटे इसलिए जत्थे में आगे चल रहा व्यक्ति कोई न कोई निशानी लेकर चल रहा था। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। इस तरह के नजारे लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें