Mahakumbh 2025
- फोटो : अमर उजाला
पहला उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कुंभ की सड़कों पर टहलते हुए आपकी नजर एक बोर्ड पर पड़ती है, जिसमें कुंभ को लेकर जानकारी थी। अगर आपको ठहरने में दिक्कत हो रही है और आपके पास मोबाइल है तो आपकी यह समस्या चंद मिनटों में खत्म हो सकती है। आपको बस मोबाइल की कुछ एप का इस्तेमाल करना है। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में 160000 टेंट, 2200 विशेष टेंट, 218 होटल, 204 गेस्ट हाउस और 90 धर्मशाला एवं पेइंग गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं अगर आपको आकस्मिक सेवाएं, आवास एवं आहार, मेला प्रशासन, यूपी की उपलब्धि, कुंभ सहायक चैटबॉट की जानकारी चाहिए तो वो भी उपलब्ध है।