फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा: संगम पर संतों-भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, शुरू हुई अनुष्ठानों की पूर्णाहुति

Sat, 27 Feb 2021 10:44 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर आस्था का सागर हिलोरें मार रहा है। आधी रात से ही भक्त कल्पवास की आखिरी डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगे हैं। हर कोई बस संगम में आस्था की डुबकी लगाकर अपने तनमन को पवित्र करना चाहता है। शनिवार आधी रात से ही संगम तट पर स्नान, ध्यान के साथ रेती पर सत्यनारायण भगवान की कथाएं हो रही हैं।  शिविरों में भी महीने भर से चल रहे यज्ञ और कथाओं, अनुष्ठानों की पूर्णाहुति शुरू हो गई है। शिविरों से सामान समेटे जाने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ भक्त इस पर्व में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर योगी सरकार भी उनकी सुविधा और खुशियों को लिए हर कुछ करने को तैयार है। शनिवार सुबह से यूपी सरकार की ओर से संगम तट पर संतो-भक्तों पर फूलों की बारिश कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर से सुबह 8:30 बजे से ही पुष्प वर्षा आरंभ हो गई और जयघोष गूंजने लगा । कल्पवासियों की आखरी डुबकी को योगी सरकार ने सुखद और भावपूर्ण बनाने की कोशिश की है। गुलाब की पंखुड़ियां लेकर सुबह से ही पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर संगम के लिए उड़ान भरने लगे।


 

4 of 5
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
सुबह पौ फटने तक संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर हर तरफ रेला नजर आने लगा। माघ मेला क्षेत्र के सभी आठ घाटों पर माघी पूर्णिमा की पावन डुबकी लगाने के साथ भक्त रेती पर दीप प्रज्ज्वलित करते रहे, साथ ही अन्न-वस्त्र दान की भी हर तरफ होड़ सी मची रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माघी पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष आदेश दिया था। वहीं, संगम पर भीड़ को देखते हुए शाम को ही इलाके में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। लाल मार्ग, काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर सिर्फ भक्ति भाव में रमे आस्थावानों का रेला चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें