prayagraj news : लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के मकान को जमींदोज करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
एडीएम नजूल गंगा राम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, पीडीए के जोनल अधिकारी और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय दल बल के साथ मौके पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। वहां डिप्टी एसपी के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौजूद था। अतीक के ध्वस्त किए गए कार्यालय के पास स्थित इस बंगले के बगल माफिया कार्रवाई के तहत अतीक की एक संपत्ति पहले ही जमींदोज की जा चुकी है।