फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LockDown: प्रयागराज में घर-घर राशन पहुंचाने के दावे फेल, दूध और सब्जी भी कुछ चुनिंदा मोहल्लों में पहुंचा

Sat, 28 Mar 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
घर-घर राशन पहुंचाने की योजना फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही। शुक्रवार को वाहनों तथा ठेलियों से दूध एवं सब्जी की आपूर्ति जरूर की गई लेकिन, कुछ चुनिंदा मोहल्लों में। गलियों में तो कोई ठेलिया वाला भी नहीं पहुंचा। ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए घरों से निकलना पड़ा।

सोहबतिया बाग के आरएन वर्मा ने बताया कि उन्हें दूध लेने के लिए मुख्य मार्ग स्थित जनरल स्टोर जाना पड़ा। इसी तरह से ऊंचवागढ़ी, बेली आदि मोहल्लों में भी वाहन से दूध नहीं पहुंचा। ऊंचवागढ़ी के आशीष का कहना था कि उन्हाेंने कंट्रोल रूम में भी इसके लिए फोन किया। वहां से कहा जाता रहा कि दूध का वाहन पहुंचेगा लेकिन, यह आश्वासन तक ही रहा। कई लोग तो प्रशासन के वाहन का इंतजार ही करते रहे। बेली के जफर का कहना था कि राशन तो दूर सब्जी और दूध भी नहीं पहुंचा। इसलिए आसपास के सभी लोगों को सड़क पर जाना पड़ा। इस तरह की शिकायत ज्यादातर मोहल्लों में रही।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

घर-घर राशन पहुंचाने की योजना बनी पहेली

घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पहेली बन गई है। यह सुविधा किन दुकानों पर है और इसके लिए शहरियों को क्या करना होगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कटरा के दुकानदारों का कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मम्फोर्डगंज के अनिरूद्ध माथुर का कहना था कि उन्होंने अपने राशन वाले से इस बारे में बात की लेकिन, उसे भी कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कम से कम 1500 रुपये की करनी होगी खरीदारी

मॉल तथा बड़े स्टोर से होम डिलेवरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है लेकिन, कई मॉल वालों ने न्यूनतम खरीदारी की शर्त लगा रखी है। सिविल लाइंस के एक मॉल ने बोर्ड भी लगा रखा है कि न्यूनतम 1500 रुपये की खरीदारी पर ही होम डिलेवरी की जाएगी।

इसी तरह से कई अन्य मॉल वालों ने भी शर्त लगा रखी है। गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन ने अधिकतम तीन दिनों का राशन देने की ही अनुमति दी है। मॉल और दुकानदारों को भी निर्देश है कि वे किसी को तीन दिन से अधिक का राशन न दें। ऐसे में न्यूनतम 1500 रुपये की खरीदारी पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

दिन में बंद रहीं दुकानें

दुकानों पर एक साथ भीड़ न जुटने पाए इसलिए जिला प्रशासन ने सुबह छह से रात 11 बजे तक दुकानें खोले जाने का निर्देश दिया है। इसके विपरीत ज्यादातर दुकानें सुबह 10 बजे तक खुलीं। इसके बाद शाम को खुलीं। कटरा, लक्ष्मी टाकीज, मम्फोर्डगंज आदि क्षेत्रों में राशन-किराना की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

व्यापारी कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को बैठक कर व्यापारियों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जमाखोरी और अधिक कीमत लिए जाने पर रोक लगाने की बात कही। व्यापारियों को आश्वस्त किया उन्हें, वर्कर्स तथा उनके वाहनों को कहीं रोका नहीं जाएगा।

डीएम का कहना था कि उन्होंने कई दुकानदारों से बात की। दुकानदारों ने आटा, चावल, दाल आदि की कमी होने की बात कही। उन्होंने इस कमी को जल्द से जल्द पूरा ककराने की अपील की। डीएम ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश के बाहर से आवश्यक वस्तुएं मंगानी है तो उसके बारे में बताएं। इसके लिए पास जारी किया जाएगा। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2266098 और 2266099 पर व्यापारी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें