फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, तस्वीरों में देखें झलकियां

Mon, 21 Jan 2019 04:49 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh
मकर संक्रांति के प्रथम स्नान के बाद आज पौष पूर्णिमा का स्नान किया गया। सोमवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर देश-दुनिया के हर कोने से आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज की सड़कें चहुंदिश श्रद्धा पथ में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
kumbh
देश-दुनिया भर से संतों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों का सागर उमड़ा तो 5.50 किमी लंबे संगम तट पर कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं बची। जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष के बीच कोई हाथों में ध्वज लिए संगम की ओर दौड़ता रहा तो कोई दंड-कमंडल, मनका लिए हुए लपकते पांवों से बढ़ता रहा।
विज्ञापन

3 of 5
kumbh
कुंभ मेला प्रशासन के अनुसार अभी तक 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इससे पहले शाही स्नान के दिन 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी।

4 of 5
kumbh
संगम तट पर मकर स्नान के लिए गंगा-यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं का खचाखच जमावड़ा सोमवार रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था। भीड़ प्रबंधन के चलते तीन किमी पहले ही वाहनों को रोक दिए जाने की वजह से सड़कें हर तरफ पैदल पथ में तब्दील हो गईं। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला हाथों में बच्चों और महिलाओ अपनों का हाथ थामे लोग संगम तट की ओर लंबे डग भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh
फाफामऊ से अरैल के बीच संगम के लंबे दोनों तटों पर बने 35 स्नान घाटों पर दो बजे रात से ही डुबकी लगनी शुरू हो गई। संगम तट की रेती पर बिछे पुआलों पर दूर-दराज से आए लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहले से स्नान की प्रतीक्षा करते-करते सो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें