Shuttle bus service
इसमें 25 ट्रेनें समय सारिणी से और 20 ट्रेनें स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए चलाई जाएगी। उधर, यूपी रोडवेज ने ढाई हजार बसों का चलाने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक सभी अस्थायी बस स्टेशनों से बसों का संचालन होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, फैजाबाद रूट की बसें चलाई जा सकती है। इसके अलावा 18 से 20 फरवरी के मध्य शटल बसों का भी संचालन शहर के विभिन्न रूटों पर होगा।