इसके लिए हमें चाहे जो भी बलिदान करना पड़े। बहुत हो चुका सनातनधर्मियों का उपहास, अब और नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर पर जल्द से जल्द फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा कि इस मामले के लिए ‘फास्ट ट्रैक’ गठित करते हुए जल्द से जल्द सुनवाई हो ताकि जल्द से जल्द फैसला आ सके।