रीवा, मध्य प्रदेश से संगम स्नान के लिए दिलीप श्रीवास्तव और उनका परिवार के सदस्य बुधवार रात 11.30 संगम नोज पर चाय की चुस्कियां ले रहे थे। वहीं, घर के दो बुजुर्ग सदस्य संगम पर स्नान कर रहे थे। पूछने पर दिलीप ने बताया कि बुजुर्ग सदस्यों को चलने में दिक्कत है और दिन के वक्त वाहन को प्रवेश नहीं मिला उनकी जिद थी कि संगम स्नान करके ही लौटेंगे, सो रात के वक्त परिवार समेत चले आए। हालांकि संगम नोज पर पहुंचने के बाद पूरा परिवार पिकनिक मनाता नजर आया। ऐसे ही तमाम परिवार संगम नोज पर आधी रात के बाद भी जुटे रहे।